फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   20-20 thousand rupees sent to the accounts for the marriage of 383 girls in Pilibhit

पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना: पीलीभीत में 383 बेटियों की शादी के लिए खातों में भेजे गए 20-20 हजार रुपये

Thu, 23 Mar 2023 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Mar 2023 05:36 PM IST
सार

पीलीभीत जिले के लिए शासन ने पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत 76.60 लाख रुपये का बजट जारी किया है। यह धनराशि 383 पात्रों के खातों में भेज दी गई है। 

विज्ञापन
20-20 thousand rupees sent to the accounts for the marriage of 383 girls in Pilibhit
money - फोटो : istock

विस्तार

शासन की ओर से पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना को शुरू किया गया है। इसके लिए पीलीभीत जिले में 76.60 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से 383 लाभार्थियों के खातों में धनराशि को भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू होने के बाद प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित शादी अनुदान योजना को बंद कर दिया गया था। योजना के बंद होने के बाद करीब साढ़े सात सौ अनुदान के लिए आए फॉर्म को रोक दिया गया था। इससे लोग मायूसी हो गए थे। 

विज्ञापन

लंबित पड़े फॉर्म का हुआ सत्यापन

शासन ने करीब तीन माह पहले इस योजना को दोबारा चालू करते हुए पूर्व में जमा आवेदनों का सत्यापन कराकर वरीयता के आधार पर अनुदान देने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश के बाद जिले में लंबित पड़े फॉर्म का सत्यापन कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अशरफ के राज उगलवाने की तैयारी: पुलिस ने लल्ला को रिमांड पर लेने की कोर्ट में दी अर्जी, 27 मार्च को सुनवाई
 

सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद शासन ने जिले को 76. 60 लाख का बजट जारी किया था। शासन से मिले इस बजट के सापेक्ष जिले के 383 पात्रों के खातों में धनराशि भेज दी गई है। 

सबसे अधिक पूरनपुर तो सबसे कम ललौरीखेड़ा में है लाभार्थी

सत्यापन के बाद जो आंकड़ा सामने आया है उसमें सबसे कम चार लाभार्थी ललौरीखेड़ा ब्लॉक से आए हैं। पूरनपुर ब्लाक क्षेत्र से 209 लाभार्थी के खातों में धनराशि को भेजा गया है। इसके अलावा बरखेड़ा से 39 बिलसंडा से 19 बीसलपुर से 59 अमरिया से नौ मरौरी से 31 और नगर क्षेत्र से 13 लाभार्थियों सहित 383 लाभार्थियों के खातों में धनराशि को भेजा गया है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र से आए सत्यापन के बाद जिले के 383 लाभार्थियों के खातों में शादी अनुदान की धनराशि भेज दी गई है। इसमें प्रत्येक लाभार्थी को 20000 रुपये दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed