फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   2 october special

जयंती पर बापू व शास्त्री को किया नमन

Sun, 03 Oct 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
2 october special
कलक्ट्रेट में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण करते डीएम पुलकित खरे। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिले में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों समेत स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोहण के बाद महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने आह्वान किया गया। इसके अलावा कई प्रतियोगिताओं को भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम पुलकित खरे ने सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का माल्यार्पण किया। इस मौके पर डीएम ने महात्मा गांधी के के विचारों, जीवन दर्शन, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के बारे में बताया। कहा कि दो विभूतियों ने देश स्वतंत्रता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके जीवन से हमें आज भी प्ररेणा मिलती है। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर के साथ माल्यार्पण किया। गांधी सभागार में विद्यार्थियों और जनपद के पांच ऐसे प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनके प्रयासों से अपने विद्यालयों में अधिकतम बच्चों का पंजीकरण कराया गया। डीएम ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण (बैसाखी/ट्राईसकिल) वितरित की। तीन सबसे स्वच्छ मोहल्लों/वार्डों के सफाई नायक एवं सभासदों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, एडीएम (वि/रा) अतुल सिंह, एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बल्लभनगर स्थित स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर आरके धवन, प्रधानाचार्य चारू धमन, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सेंट अली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य गुलाम अली ने ध्वजारोहण किया। स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। प्रतिमाओं पर माल्यार्पण निदेशक डॉ. हेमंत जगोता ने किया। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, श्री बृजवासर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक केसी शर्मा ने, चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज और चौधरी निहाल सिंह पीजी कॉलेज में प्रबंधक दिग्विजय सिंह, सिद्दकी नेशनल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में हुई दौड़ प्रतियोगिता
गांधी स्टेडियम में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में बालक बालिका ओपन वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने किया। प्रतियोगिता पुरुष ओपन वर्ग में अजय कुमार प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय, तिलकराम गंगवार तृतीय, गनपद यादव चतुर्थ, प्रदीप कुमार पाचवें स्थान पर रहे। महिला ओपन वर्ग में प्रियांशी राठौर प्रथम, भावना द्वितीय, पायल वर्मा तृतीय, कोमल राठौर चतुर्थ और प्रीति पांचवें स्थान पर रही। रही विजेता खिलाड़ियोें को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री मनोज यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, व्यापारी नेता अनूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed