फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 से, तैयारियां पूरी

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 से, तैयारियां पूरी

Fri, 08 Feb 2019 12:21 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 से, तैयारियां पूरी
पीलीभीत। जिले में सीबीएसई परीक्षा के तहत 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी और दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से होगी। परीक्षा को लेकर जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 2937 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा को लेकर इस बार सेंट एलायसियस कॉलेज, लायंस बाल विद्या मंदिर, सेंट जोसेफ स्कूल पूरनपुर, स्वामी एजुकेशनल पब्लिक स्कूल पूरनपुर और कैम स्कॉलर स्कूल बीसलपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीबीएसई बोर्ड ने बेनहर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अल्पना कोहली को सिटी कोआर्डिनेटर बनाया है। उन्होंने बताया कि इस बार हाईस्कूल के 1649 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 1288 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सेंट एलायसियस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर स्प्रिंगडेल कॉलेज, लायंस स्कूल, बेनहर पब्लिक स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा लायंस बाल विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर सेंट एलायसियस कॉलेज, लिटिल एंजिल्स स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, कैम स्कॉलर स्कूल बीसलपुर समेत प्राइवेट परीक्षार्थी, सेंट जोसेफ स्कूल पूरनपुर परीक्षा केंद्र पर अकाल एकेडमी गोमतीपुल, ईशर एकेडमी भोपतपुर सकरिया, आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर, स्वामी एजुकेशनल पूरनपुर, जीएनजी एकेडमी भोपतपुर, स्वामी एजुकेशनल पब्लिक स्कूल पूरनपुर परीक्षा केंद्र पर सेंट जोसेफ स्कूल, अकाल एकेडमी कजरी, लकी चिल्ड्रेंस जूनियर हाईस्कूल पूरनपुर और कैम स्कॉलर परीक्षा केंद्र बीसलपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय पीलीभीत और शफी पब्लिक स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने को आंतरिक सचल दल बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अपना प्रवेश पत्र लेकर पहुंचे। किसी भी तरह की असुविधा होने पर अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed