फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कमल ने संभाली यूपी ब्लाइंड क्रिकेट टीम की कमान

कमल ने संभाली यूपी ब्लाइंड क्रिकेट टीम की कमान

Sun, 03 Feb 2019 12:24 AM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
कमल ने संभाली यूपी ब्लाइंड क्रिकेट टीम की कमान
पीलीभीत। बहुमुखी प्रतिभा की धनी दृष्टिहीन कमल शर्मा को यूपी ब्लाइंड क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई है। लखनऊ में चल रहे नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट में कमल के नेतृत्व में यूपी की टीम ने दो लीग मैच तो जीत लिए, लेकिन सेमीफाइनल मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर से सटी जोशी कॉलोनी निवासी राममूर्ति लाल शर्मा के पुत्र कमल शर्मा जन्म से ही आंखों से देख नहीं सकते हैं। लेकिन अपनी बहुमुखी प्रतिभा के चलते अब तक करीब दस राष्ट्रीय स्तर के ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं। इन दिनों लखनऊ में टीएसएम मेडिकल कॉलेज परिसर में नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड लखनऊ द्वारा कमल को यूपी क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई है। कमल के मुताबिक 30 जनवरी को यूपी टीम का पहला लीग मैच बिहार और दूसरा झारखंड से हुआ था। दोनों ही मैचों में यूपी को जीत हासिल हुई। शुक्रवार को यूपी और महाराष्ट्र के बीच सेमी फाइनल मैच खेला गया, लेकिन इस मैच में यूपी की टीम छह विकेट से हार गई। वर्ष 2013 में हंगरी में हुई इंटरनेशनल जूनियर वर्ल्ड जूडो टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर जूडो चैंपियन का खिताब पा चुके हैं। स्नातक उत्तीर्ण कमल लखनऊ में रहकर डिप्लोमा इन स्पेशल एजूकेशन की पढ़ाई कर रहे हैं। कमल के यूपी टीम का कप्तान बनने पर उनके घर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed