{"_id":"5bc4d938bdec2265a1060f87","slug":"191539627320-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बेचा जा रहा टाटा की पैकिंग से मेल खाता टोटा नमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में बेचा जा रहा टाटा की पैकिंग से मेल खाता टोटा नमक
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
टाटा नमक के धोखे में बाजार में बिक रहा टोटा नमक
सैंपल, जांच को प्रयोगशाला भेजा
पीलीभीत। एक नामी कंपनी का पैकिंग वाला नकली नमक बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है। ग्रामीण इलाकों की किराना दुकानों पर ऐसा ही नमक बिकने की शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर टाटा नमक के ब्रांड से मिलते जुलते टोटा कंपनी का पैकिंग वाला नमूना सील कर जांच को प्रयोगशाला भेजा है।
पूरनपुर क्षेत्र के घुंघचाई में स्थित एक दुकान पर टाटा कंपनी के ब्रांड से मिलता-जुलता नमक बेचे जाने की शिकायत बीते दिनों अभिहीत अधिकारी के पास पहुंची थी। शिकायतकर्ता ने ब्रांडेड कंपनी टाटा का नमक टाटो नाम से बेचा जाना बताया था। अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग की टीम को जांच के भेजा गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन किरानों की दुकान पर छापेमारी की गई। जांच में टीम को एक दुकान से टाटा कंपनी से मिलता जुलता टोटा कंपनी के पैकिंग वाला नमक मिला। इसमें सोडियम की निर्धारित मात्रा मानक से कम पाई गई। नमक का नूमना लेने के साथ ही नमक निर्माता और विक्रेता को नोटिस भेजा गया है।
00000
आयोडीन की कमी से होते हैं ये रोग
आयोडीन की कमी से घेंघा रोग, थायराइड जैसे रोग होते हैं। वजन कम होना, कमजोरी महसूस होना, थकावट लगना, बाल झडना, त्वचा में रूखापन, ठंड लगना, हृदयगति का धीमा हो जाना, याददाश्त कम होना, गर्भावस्था में समस्या, गर्दन में सूजन, शरीर में आयोडीन की कमी के लक्षण हो सकते हैं।