फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   स्वाट, सर्विलांस टीम ने दबोचे तीन कबूतरबाज, सरगना फरार

स्वाट, सर्विलांस टीम ने दबोचे तीन कबूतरबाज, सरगना फरार

Sat, 22 Sep 2018 05:16 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
स्वाट, सर्विलांस टीम ने दबोचे तीन कबूतरबाज, सरगना फरार
22 पीबीटीपी 12
विज्ञापन


तीन कबूतरबाज दबोचे, सरगना फरार
विदेश भेजने के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
पीलीभीत। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले तीन शातिर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए जबकि उनका सरगना अभी भी गिरफ्त में नहीं आ सका है। एसपी ने प्रेसवार्ता कर स्वॉट और सर्विलांस टीम के गुडवर्क की सराहना की। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

सुनगढ़ी थाने में कुछ दिन पूर्व विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसमें शाहजहांपुर के मौजपुर निवासी सिमरजीत सिंह, गजरौला खुर्द निवासी रणदीप सिंह और गजरौला थाना क्षेत्र के पिपरिया करम गांव निवासी गुरप्रीत सिंह को कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 24-24 लाख रुपये की ठगी की गई थी। आरोपियों ने तीनों को अलग-अलग समय पर दिल्ली से फ्लाइट के जरिए बंगलुरू ले जाकर एक कमरे में बंद कर मारपीट की थी। इसके बाद उनको छोड़ दिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने स्वॉट टीम प्रभारी नरेंद्र यादव, सर्विलांस प्रभारी रेहान खां, सुनगढ़ी थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल को टीम के साथ लगाया। सुरागकशी के बाद टीम ने शनिवार सुबह असम चौराहा से तीन आरोपी तकिया फार्म गजरौला निवासी हरपाल सिंह, गुरू पाल सिंह और तिकुनिया (लखीमपुर खीरी) के दीपनगर निवासी करन उर्फ करनजीत सिंह को धर दबोचा जबकि गिरोह का सरगना तरमजोत सिंह निवासी वसुंधरा कालोनी गिरफ्त में नहीं आ सका है। दोपहर तीन बजे पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर एसपी ने इसका खुलासा किया। एसपी ने बताया कि ठगी की रकम तरमजोत के पास रहती है। वही गिरोह का मास्टरमाइंड है। उसकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। पकड़े गए आरोपियों से हुई पूछताछ में कुछ सुराग मिले हैं, जिन पर काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed