{"_id":"5ab65e084f1c1b2b618b5597","slug":"191521901064-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड को वर्दी का रौब पड़ा महंगा, भीड़ ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड को वर्दी का रौब पड़ा महंगा, भीड़ ने पीटा
Updated Sat, 24 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड को ट्रेन में रौब झाड़ना पड़ा महंगा, लोगों ने पीट डाला
-महिला कोच में एक महिला यात्री से भिड़ा था होमगार्ड
24 पीबीटीपी 28
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
महिला कोच में बैठते समय महिला से कहासुनी एक होमगार्ड को काफी महंगी पड़ी। अन्य यात्रियों ने होमगार्ड को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। हालांकि ट्रेन चलने के बाद सभी लोग चल गए। होमगार्ड जवान ने भी इस मामले में कोई शिकायत पुलिस से नहीं की।
शनिवार सुबह ट्रेन संख्या 52229 शाहजहांपुर से चलकर भोपतपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन रुकते ही यात्री चढ़ने-उतरने लगे। इसी दौरान महिला कोच में एक महिला चढ़ने के लिए गेट पर पहुंची। पीछे से आए एक होमगार्ड जवान ने महिला को धक्का देकर कोच में चढ़ गया। मौजूद लोगों ने इसपर होमगार्ड को खरी खोटी सुना डाली। इसपर होमगार्ड वर्दी का रौब झाड़ने लगा। होमगार्ड गाली गलौज करने लगा। जिस पर लोगों ने उसे पकड़ कर पीटना शुरु कर दिया। भीड़ का उग्र रूप देख होमगार्ड ने दौड़ना चाहा, लेकिन भीड़ के आगे बेबस हो गया। हालांकि ट्रेन के चलते ही लोग उसे छोड़कर ट्रेन में बैठ गए। मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।