फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जकी फार्म और पैरीफार्म में मिले बाघ के पदचिन्ह

जकी फार्म और पैरीफार्म में मिले बाघ के पदचिन्ह

Wed, 22 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
जकी फार्म और पैरीफार्म में मिले बाघ के पदचिन्ह
टाइगर
अमरिया क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी गन्ना किसानों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। मंगलवार को अमरिया क्षेत्र के पैरीफार्म एवं जहानाबाद क्षेत्र के जकी फार्म के निकट बाघ के पदचिह्न देखे गए। वहीं सुंदरपुर पहुंची वनविभाग व राजस्व टीम ने गन्ने का सर्वे किया।
विज्ञापन

वन क्षेत्र की निगरानी में तैनात वनविभाग की टीम ने मंगलवार को अमरिया क्षेत्र के कई गांव का भ्रमण किया। इसमें पैरी फार्म के निकट देवही नदी कि किनारे एवं पापुलर के बीच बाघ पदचिह्न पाए गए। इसके अलावा गजरौला फार्म पर भी जुते हुए खेत में बाघ के पदचिह्न देखे गए। उधर जहानाबाद क्षेत्र में मीरापुर गांव के निकट स्थित जकी फार्म के किनारे वन विभाग की टीम ने बाघ के पदचिह्न ट्रेस किए। बाघ की मौजूदगी के चलते किसानों को गन्ना काटने में दिक्कत आ रही है। वनक्षेत्राधिकारी सतेंद्र चौधरी ने बताया कि टीम ने मग्गर सिंह फार्म, दरोगा फार्म, अड़ौली, पंसौली, सुस्वार, जगदीशपुर, भिखारीपुर आदि में भी भ्रमण किया लेकिन बाघ के पदचिह्न दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन

जहानाबाद। थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में बाघ की खोज के दौरान दागे गए पटाखे से गन्ने के खेत में आग लगने के मामले की जांच शुरू की गई है। वनविभाग की टीम ने राजस्व कर्मियों के साथ आग से गन्ने को नुकसान के आकलन के लिए सर्वे किया। वनदरोगा अवनेश गंगवार ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यहां सर्वे के दौरान ही सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम जकी फार्म पहुंची यहां नदी के किनारे बाघ के पदचिह्न देखे गए। वनविभाग की टीम में वनदरोगा अनवेश गंगवार के अलावा वीट प्रभारी तेजपाल, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कंधईलाल, चेतन कुमार, प्रेमचन्द्र मौर्य व कंधई लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed