{"_id":"61c4b88f67b50c623f273939","slug":"19-thousand-students-will-get-smartphones-and-tablets-pilibhit-news-bly470245634","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 हजार विद्यार्थियों को मिलेंगे स्मार्टफोन और टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 हजार विद्यार्थियों को मिलेंगे स्मार्टफोन और टैबलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। योगी सरकार की स्मार्टफोन, टैबलेट वितरण योजना के तहत जिले के 19 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इसमें दो सौ विद्यार्थियों को 25 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में स्मार्टफोन, टैबलेट दिए जाएंगे। शुक्रवार को इनको रवाना किया जाएगा।
पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और कौशल विकास आदि पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी गई है। जिले से 19 हजार विद्यार्थी इस योजना के तहत चयनित हुए हैं। इसमें दो सौ को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में बुलाया गया है। इसमें जेएमबी, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई, पुष्प कॉलेज से 50-50 विद्यार्थियों को रोडवेज की बसों के माध्यम से भेजा जाएगा। हालांकि उपाधि कॉलेज का एक भी छात्र इन दो सौ में शामिल नहीं किया गया जबकि जिले का सबसे बड़ा कॉलेज उपाधि ही है। बाकी विद्यार्थियों के लिए 27 दिसंबर को गैजेट जिले पहुंच जाएंगे। एडीएम एफआर केबी सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर को उपाधि कॉलेज में वितरण कराया जाएगा।