फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1.85 lakhs of embezzlement will be recovered from the head and secretary

Pilibhit News: प्रधान और सचिव से वसूले जाएंगे गबन के 1.85 लाख

Tue, 04 Jul 2023 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 04 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
1.85 lakhs of embezzlement will be recovered from the head and secretary
बीसलपुर। गांव परसिया में एलईडी लाइटों की खरीद में 1.85 लाख रुपये के गबन की पुष्टि होने पर डीएम ने प्रधान और सचिव से वसूली के निर्देश दिए हैं। गांव वालों की शिकायत पर इस मामले की जांच कराई गई थी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत परसिया में एलईडी लाइटें लगवाने के नाम पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव ने मिलकर 185808 रुपये का गबन कर लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जब मामले की जांच कराई तो गबन के आरोपों की पुष्टि हो गई। इसके बाद ग्राम प्रधान प्रेमशंकर राठौर और ग्राम पंचायत अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। प्रधान ने कोई जवाब नहीं दिया, जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान और सचिव को 1.85 लाख के गबन का दोषी ठहराया। उन्होंने दोनों से एक महीने के भीतर आधी-आधी धनराशि वसूल करने के निर्देश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी वेदप्रकाश ने जिलाधिकारी के आदेश की पुष्टि की। कहा, जल्द ही दोनों से गबन की गई रकम की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed