फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   55 रुपए जमा करें, 60 साल बाद तीन हजार प्रति माह पेंशन पाए

55 रुपए जमा करें, 60 साल बाद तीन हजार प्रति माह पेंशन पाए

Sun, 17 Feb 2019 10:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
55 रुपए जमा करें, 60 साल बाद तीन हजार प्रति माह पेंशन पाए
पीलीभीत। देशभर में पंद्रह फरवरी से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना प्रभावी होने पर 60 वर्ष के बाद असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगारों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन मिलेगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के कम आमदनी वाले श्रमिकों को खासकर इस योजना का लाभ मिलेगा। घरेलू मेड, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन या इस तरह के सभी वर्कर्स आदि योजना में शामिल हैं। 29 साल के कर्मचारी को पेंशन पाने के लिए 60 साल की उम्र तक हर महीने सौ रुपये जमा कराने होंगे। जबकि 18 साल की उम्र के कर्मचारी के लिए प्रत्येक माह 55 रुपये जमा करने होंगे। इतनी ही धनराशि राज्य सरकार अपनी तरफ से उनके खाते में जमा करेगी। असंगठित क्षेत्र के कामगार पेंशन योजना का पंजीकरण एलआईसी कार्यालय के अलावा शहरी क्षेत्र में स्टेशन चौराहे स्थित साक्षी जनसेवा केंद्र और ग्रामीण क्षेत्र में पिपरिया आगरू के माध्यम से भी करा सकते हैं। अन्य किसी तरह की जानकारी के लिए श्रम कार्यालय में भी जानकारी ले सकते हैं। ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed