{"_id":"5c2dfa35bdec2256f16c0412","slug":"181546517045-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्रूट आरक्षियों की परीक्षाएं आज से, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्रूट आरक्षियों की परीक्षाएं आज से, तैयारी पूरी
Thu, 03 Jan 2019 05:34 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Thu, 03 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसपी नोडल अफसर, सीओ सदर बनाए गए प्रभारी
2015 बैच के 177 रिक्रूटों की 12 जनवरी तक होगी परीक्षा
पीलीभीत। पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की परीक्षाएं आज चार जनवरी शुक्रवार से शुरू होंगी। पुलिस लाइन में बनाए गए परीक्षा केंद्र में इनको संपन्न कराने के लिए समस्त तैयारी पूरी कर ली गई हैं। एएसपी रोहित मिश्र नोडल अफसर, तो सीओ सदर योगेंद्र कुमार को परीक्षा प्रभारी बनाया गया है। एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को एसपी ने मातहतों से परीक्षा की तैयारियों को जाना और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसपी ने बताया कि 2015 के चयनित रिक्रूट आरक्षियों की परीक्षा कराने के निर्देश यूपी पुलिस अकादमी मुरादाबाद के एडीजी एसके गुप्ता से मिले हैं। इसके आधार पर परीक्षा संपन्न कराने को समस्त बंदोबस्त कर लिए गए हैं। ये परीक्षा चार जनवरी से 12 जनवरी तक होंगी। इसमें पुलिस का इतिहास, पुलिस विज्ञान प्रथम, द्वितीय, भारतीय संविधान, अपराध विधि, विविध अधिनियम, कंप्यूटर ज्ञान, विधि विज्ञान और चिकित्सा विषय पर कुल आठ पेपर होंगे। उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा के बाद चेक होने के लिए पुलिस अकादमी भेजी जाएंगी। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।