फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्रशासन ने कसा शिकंजा, पूर्व मंत्री हेमराज समेत 26 नामजद

प्रशासन ने कसा शिकंजा, पूर्व मंत्री हेमराज समेत 26 नामजद

Mon, 22 Oct 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने कसा शिकंजा, पूर्व मंत्री हेमराज समेत 26 नामजद
22पीबीटीपी27
विज्ञापन

पूर्व मंत्री हेमराज समेत 26 नामजद
सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी की जांच आख्या के आधार पर हुई कार्रवाई
प्रशासन द्वारा बापू छात्रावास में डाले गए ताले तुड़वाने का मामला
अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष तक पहुंचा छात्रावास प्रकरण
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। कथित तौर पर भू-माफिया के इशारे पर प्रशासन द्वारा बापू छात्रावास को जर्जर बता उसमें रह रहे छात्रों से खाली कराने की कोशिश करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा कार्रवाई के दौरान छात्रावास के कमरों में डाले गए ताले को 19 अक्तूबर को पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने वहां पहुंचकर छात्रों से तुड़वा दिया था। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट की आख्या के आधार पर पुलिस ने पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा और छात्रावास में रहने वाले छात्रों समेत 26 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में दर्ज कर लिया गया है। उधर, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजा ने पार्टी के अनुसूचित मोर्चा की आगरा में 21 अक्तूबर को हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस मामले को पुरजोर ढंग से उठाने के साथ अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
शहर के गैस चौराहा स्थित बापू छात्रावास को जर्जर बताते हुए शासन के निर्देश पर खाली कराने की कोशिश की गई थी। जिसके बाद से प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जारी है। इसको लेकर गरमाई राजनीति के चलते सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा कई राजनीतिक दलों के नेता मौके पर पहुंच छात्रों के साथ खड़े होने का दावा कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से छात्रावास के कमरों में डलवाए गए तालों को 19 अक्तूबर की दोपहर पहुंचे सपा नेता और पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने यह कहते हुए तुड़वा दिया था कि छात्रावास में ताले डालने की कार्रवाई किसी न्यायालय के आदेश पर नहीं की गई है। प्रशासन ने भू-माफिया के इशारे पर यह कार्य किया है, इसलिए छात्रावास में ताला डालने का कोई औचित्य नहीं है। इसके बाद से उन पर कानूनी कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने मामले की जांच की। इसमें पाया गया कि पूर्व मंत्री द्वारा ताले तुड़वाए जाने के कुछ देर बाद ही छात्रों ने दूसरे ताले कमरों में डाल दिए थे, लेकिन प्रशासन की ओर से लगाए गए ताले तोड़े जाने की पुष्टि हुई। जांच पूरी करने के बाद अब जिला प्रशासन ने पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा समेत 26 नामजद व अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

000
ये किए गए नामजद
मुकदमे में पूर्व मंत्री के हेमराज वर्मा के अलावा बलरामदेव, अमित कुमार, महेश गौतम, अनुज कुमार, नरेंद्र कुमार, सचिन कुमार, अमन कुमार, देवेश कुमार, जितेंद्र गौतम, अनुराग पासवान, विकास गौतम, अवधेश कुमार, अशोक कुमार, बौद्घ विवेक, वीरेंद्र कुमार, अनुरूद्घ , रवि कुमार, मोहित कुमार, गौतम कुमार, ध्रुव सिंह, सतीश कुमार, सुखशांत, राजेंद्र कुमार, नागेंद्र सिंह, नंद किशोर को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सिटी मजिस्ट्रेट डा. अर्चना द्विवेदी की ओर से सुनगढ़ी थाने में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा समेत 26 नामजद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, 2/3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बालेंदु भूषण सिंह, एसपी
000
दोषी छात्रों पर ही होगी कार्रवाई
मेरी और सीओ सिटी की संयुक्त जांच के दौरान पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के अलावा छात्रावास में कथित अवैध तरीके से रह रहे छात्रों व कुछ अन्य लोगों के जो नाम प्रकाश में आए थे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इस मुकदमे में नामजद उन्हीं लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिनके खिलाफ पुख्ता सबूत होंगे। सिर्फ नामजदगी के आधार पर किसी भी छात्र पर कोई कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी।
अर्चना द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed