{"_id":"5b4106b94f1c1bc0248b5063","slug":"181530988217-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरएम को मोबाइल पर दी थी नदी में फेंकने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरएम को मोबाइल पर दी थी नदी में फेंकने की धमकी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
phone call
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के शहर विधायक संजय सिंह गंगवार की मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही है। कथित रंगदारी के लिए ईट भट्ठा व्यवसायी को फोन कर धमकाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि यहां तैनात रहे एआरएम सुनील कुमार नागर को फोन पर धमकाने और उन्हें नदी में फेंक देने की धमकी देने का एक और ऑडियो वायरल होने से उनकी मुश्किल और बढ़ गई है। वर्तमान में सुनील कुमार नागर रामपुर में एआरएम के पद पर तैनात हैं।
कुछ माह पहले तक एआरएम सुनील नागर पीलीभीत जिले में तैनात रहे। मई में उनका स्थानांतरण कर दिया गया। वर्तमान में वह रामपुर में तैनात हैं। वायरल ऑडियो मई माह का बताया जा रहा है। इसमें दूरभाष पर विधायक एक कर्मचारी को ज्वाइन कराने पर दबाव बना रहे हैं। सुनील नागर जब यह कहते हैं कि डिपो उन्हें चलाना है तब विधायक आपा खो देते हैं। फिर जो चाहा वह कह दिया। विधायक ने उस वक्त एआरएम से क्या कहा, आप भी जानिए।
ऑडियो टेप: एक मिनट 18 सेकेंड
विधायक जी का सहयोगी फोन मिलाकर बोला-
हां, एआरएम साहब, माननीय विधायक जी बात करेंगे।
एआरएम:- बात कराइए।
विधायक:- क्यों भाई एआरएम साहब दिमाग खराब है आपका। ...आप कह रहे हैं माननीय जी का फोन आया था, मैं तुम्हें ड्यूूटी ज्वाइन नहीं कराऊंगा। तुम्हें पता है कि ये किस बिरादरी का है, ये मंत्री है। उस दिन भी कहा था नौकरी चली जाएगी तुम्हारी, फंस जाओगे अलग..।
विज्ञापन
एआरएम: भाईसाहब, सुन लीजिए।
विधायक: ह...म्म।
एआरएम: मेरे को ये डिपो चलाना है, कैसे चलाना है, मुझे पता है।
विधायक: ऐसे करोगे तो मैं तुम्हे उठाकर फेंक दूंगा देवहा नदी में, चक्कर में रहे हो।
एआरएम: ठीक है कोई बात नहीं
विधायक: इसको कल से ड्यूटी पर रख लो, मैं बता दे रहा हूं। वरना मुझे बात करनी पड़ेगी तुम्हारे विषय में।
एआरएम: ठीक है आप बात कर लीजिए।
विधायक- क्या चीज।
एआरएम: ...आप बात कर ....लीजिएगा ।
विधायक: एक बात बताऊं अगर मैं अभी डिपो आ गया न, डेढ़ फिट के तो हो, पौने दो फिट के रह जाओगे, खाली मूली में घुस जाओगे नीचे। मुझे जिद मद दिलाओ।
एआरएम: चलिए ठीक है. ....आपकी बात सही है, ...हम आपसे क्या बात करें।
विधायक: तुम तो अपने बाप से बात करोगे, हमसे क्यों बात करोगे। अरे मारते-मारते बना दूंगा हिरन तेरे लिए।
एआरएम: भाई साहब, जरा तमीज से बात करिए आप।
विधायक : मैं बता दे रहा हूं कितना....आदमी है।
एआरएम: विधायक महोदय आप जरा तमीज से बात करिये।
विधायक: बकवास करता है, ...साला फालतू का आदमी।
एआरएम- जरा कायदे से बात करिए आप।