{"_id":"5a4d371e4f1c1b0e788b677b","slug":"181515009822-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
जम्मू के पुलवामा स्थित सीआरपीएफ के कैंप हुए आतंकी हमले को लेकर सामाजिक संस्था भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च निकाल शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान अपनी घिनौनी हरकतों से बाज आने वाला नहीं है। आए दिन वह आतंकी हमले एवं सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन कर हमारे जवानों को शहीद कर रहा है। जवानों की शहादत इस प्रकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी ने एक स्वर में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत से सभी आहत है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान को तत्काल सबक सिखाया जाए। ताकि वह भविष्य में ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। साथ ही हमारे जवान भी शहीद न हो। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री, ग्रह मंत्री एवं रक्षा मंत्री को भी पत्र लिखा। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोस्वामी, कर्ण गोस्वामी, सतबीर गिरी, भरत धामा, मनोज कुमार, गौरव, बिट्टू, प्रदीप, कमल गोस्वामी, विनोद कुमार, संजय शर्मा, आकाश, विजय, ब्रह्म सिंह आदि मौजूद रहे।