{"_id":"5a2bdb714f1c1b0d698c0f06","slug":"181512823665-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना पर्ची न मिलने पर किसानों ने सचिव को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना पर्ची न मिलने पर किसानों ने सचिव को घेरा
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
गन्ना किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। समय से गन्ना पर्चियां नहीं मिलने पर किसानों ने समिति सचिव का घेराव किया। किसानों ने कंप्यूटर इंचार्जों पर धन उगाही करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की।
शहर स्थित पीलीभीत सहकारी समिति भायुमो एवं हिंदू जागरण मंच के साथ एकत्र हुए किसानों ने जमकर हंगामा किया। सचिव कार्यालय में पहुंचकर किसानों ने उनका घेराव का नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि एलएच शुगर मिल को प्रतिदिन 67 हजार क्विंटल गन्ना क्षेत्रीय किसानों से खरीदना चाहिए लेकिन क्षेत्र के किसानों को पर्चियां नहीं मिल रही हैं। किसानों का आरोप है कि सोसाइटी के कंप्यूटर इंचार्जों से मिलीभगत के चलते मिल दूरस्थ क्षेत्र के किसानों से गन्ना खरीद रही है। किसानों का कहना है कि तीनों कंप्यूटर इंचार्ज क्रमश: मोहित यादव, दिनेश शर्मा और अनुज किसानों से धनउगाही की एडवांस पर्चियां उपलब्ध कर रहे हैं जिससे छोटे किसानों को दिक्कत जो रही है। उन्होंने तीनों इंचार्जों को हटाने की मांग की। साथ ही 48 घंटे तक कंप्यूटर इंचार्ज न हटने पर सोसाइटी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। हंगामा और घेराव करने वालों में द्वारिका प्रसाद, नत्थूलाल, सोहनलाल, राम प्रसाद, गंगाशरण, महेंद्र पाल, उमेश चंद्र, बाबूराम, रविंद्र उर्फ गुड्डू, हीरालाल, राजेंद्र कुमार, संजय, विजय गंगवार, शिवशंकर, नरोत्तम सहित कई किसान थे।