{"_id":"598f01de4f1c1b061c8b47d4","slug":"181502544350-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को घर में घुसा मगरमच्छ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को घर में घुसा मगरमच्छ, दहशत
Updated Sat, 12 Aug 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
अमरिया/पीलीभीत। बाघ के साथ साथ क्षेत्र में मगरमच्छ भी दहशत है। रात को तालाब से निकला एक मगरमच्छ छप्परपोश घर में घुस गया। सूचना पर सुबह कर्मियों ने उसे पकड़कर देवहा नदी में छोड़ा।
कस्बे में स्थित खुजरिया तालाब के किनारे जवाहर छप्परपोश घर में परिवार के साथ सो रहा था। रात करीब 11 बजे आहट होने पर उठा तो चारपाई के निकट मगरमच्छ दिखाई दिया। इस पर वह पत्नी बच्चों को लेकर कोठरी से बाहर आ गया और गेट पर चारपाई लगाकर मगरमच्छ को कैद कर लिया। इसकी सूचना वनविभाग को दी गई जिसपर सुबह वाचर टीकाराम व नवीशेर मौके पर पहुंचे। दोनों वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस की गाड़ी से उसे देवहा नदी में ले जाकर छोड़ा दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी सतेंद्र चौधरी ने बताया कि तालाब से निकलकर मगरमच्छ घर में घुस गया था जिसे पकड़कर देवहा नदी में छोड़ दिया गया है।