{"_id":"5956405d4f1c1ba5418b4aa7","slug":"181498824797-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजामं व विहिप ने फूंके पूर्व मंत्री आजम के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजामं व विहिप ने फूंके पूर्व मंत्री आजम के पुतले
Updated Fri, 30 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भारतीय सैनिकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में शहर समेत बिलसंडा में हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ नारेबाजी कर उनके पुतले फूंके। कार्यकर्ताओं ने सपा हाईकमान से आजम खां को बर्खास्त करने की मांग की।
हिंदू जागरण मंच व हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के कई कार्यकर्ता शनिवार को शहर के गैस चौराहा पर एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने हिंजामं के महामंत्री स्वतंत्र देवल व युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आकाश सक्सेना के नेतृत्व में भारतीय सैनिकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा के पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका। इस दौरान युवा वाहिनी के नगराध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा व नगर मंत्री शिवम शर्मा ने कहा कि भारतीय सैनिकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले देशद्रोहियों को देश से बाहर कर देना चाहिए। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि वे भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न कर सकें। कहा कि यदि भविष्य में आजम खां द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया तो उन्हें भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने सपा हाईकमान से आजम खां को बर्खास्त करने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में मोहित चंदानी, अजय शर्मा, वरुण, अंकित, निखिल गोयल, कृष्णा मौर्य, सागर देवल, अनूप बाल्मीकी, मयूर, विनोद शर्मा, अमित अवस्थी, हिमांशु जैसवार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
बिलंसडा। हिंदू जागरण मंच व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के तिकुनिया पार्क पर नारेबाजी कर पूर्व मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आजम खां द्वारा भारतीय सैनिकों पर की गई अभद्र टिप्पणी की घोर निंदा कर ऐसे लोगों को फांसी की सजा देने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में अनिरूद्व सिंह, झम्मन कश्यप, रामकिशन, मोहित गुप्ता, रामराज शुक्ला, रिषभ, टिंकू , सुरजीत ,नवनीत मिश्रा, संजीव राठौर, राजीव रौठार, राजीव मिश्रा, रवि, रोहित सागर, वीरेश अवस्थी समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।