फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अलविदा आज: जिले भर में हर्षोंल्लास से अदा की जाएगी नमाज

अलविदा आज: जिले भर में हर्षोंल्लास से अदा की जाएगी नमाज

Thu, 22 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
अलविदा आज:  जिले भर में हर्षोंल्लास से अदा की जाएगी नमाज
पीलीभीत। शुक्रवार को अलविदा की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की जाएगी। मस्जिदों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई। शहर की शाही जामा मस्जिद समेत अनेक मस्जिदों में अलविदा की नमाज तय वक्त पर होगी। नगर पालिका प्रशासन ने सफाई व्यवस्था व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए हैं।
विज्ञापन

खुदा की खास रहमतों, बरकतों और नेमतों से लबरेज मुकद्दस रमजान शरीफ जब आता है तो हर तरफ एक खास रौनक नजर आने लगती है। रोजेदार खुशी मनाते हैं। इफ्तार और सहरी के वक्त सडकों पर रौनक दिखाई देती है। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ नजर आती है। खुशहाली से भरा यह महीना कब बीत गया पता ही नहीं चलता। धीरे से आखिरी जुमा (शुक्रवार) आ जाता है। शुक्रवार वही जुमा है, जिसमें अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। अलविदा की नमाज के लिए मस्जिदों में व्यापक तैयारियां की गई हैं। हाफिज जफर कदीरी व मौलाना अब्दुल करीम नूरी ने बताया कि शहर की तमाम मस्जिदों में अलविदा की नमाज अपने तयशुदा वक्त पर अदा की जाएगी।
विज्ञापन

00
अलविदा की नमाज का वक्त एक नजर में
12:45 बजे।
मस्जिद कुरैशियान बेलों का चौराहा, मस्जिद अलाउद्दीन फीलखाना,
मस्जिद पक्की सराय व मस्जिद मनिहारान।
1:00 बजे।
मस्जिद हाजी हिदायत रसूल, मस्जिद फारूक शाह मियां, व नूरी मस्जिद।
1:15 बजे।
मस्जिद मीरासयान, मस्जिद पठानी।
1:30 बजे।
मस्जिद हैदरी व मस्जिद हुसैनी।
2:00 बजे।
शाही जामा मस्जिद, मस्जिद शाहजी मियां, मस्जिद अल्लाहू मियां, मस्जिद मदीना शाह।
2:15 बजे।
मस्जिद मलाहद खां।
2:30 बजे।
मस्जिद पुलिया वाली मोहल्ला पकड़िया।
3:00 बजे।
मस्जिद बेलों वाली।
4:00 बजे।
मस्जिद शामीर खां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed