फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1.80 crore rupees received for widening of four roads

Pilibhit News: चार सड़कों के चौड़ीकरण के लिए मिले 1.80 करोड़ रुपये

Sun, 24 May 2026 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
1.80 crore rupees received for widening of four roads
पीलीभीत। चार सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। काम तेजी से कराने के लिए शासन ने सड़कों का अवशेष बजट जारी कर दिया। 1़ 80 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की है।
विज्ञापन

जिले में शाही से हंडा होते हुए जहानाबाद मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस सड़क के लिए नौ करोड़ से अधिक धनराशि स्वीकृत हुई। इसमें से अब एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। ग्राम अलियापुर से सुकटिया चौराहे होते हुए पौटा कला टंकी तक नवनिर्माण कार्य चल रहा है। यह सड़क एक करोड़ 31 लाख की लागत से बनाई जा रही है। इस सड़क के लिए अब 30 लाख रुपये जारी किए गए हैं। बरेली-बीसलपुर मार्ग से काकोरी शहीद ठाकुर रोशन सिंह मार्ग के छूट कड़ी का नवनिर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए 20 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके साथ गौनेरा से चांदडांडी मार्ग का नवनिर्माण किया जा रहा है। यह सड़क एक करोड़ 35 लाख से बनवाई जा रही है। इसके लिए 30 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसचिव अभिषेक गंगवार ने आवंटित धनराशि के संबंध में विभागाीय अधिकारियों को पत्र भेजकर जानकारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed