फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डीएम बोले रिलीव करो, बीडीओ ने कहा अभी नहीं

डीएम बोले रिलीव करो, बीडीओ ने कहा अभी नहीं

Wed, 31 Oct 2018 06:24 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
डीएम बोले रिलीव करो, बीडीओ ने कहा अभी नहीं
पूरनपुर में तैनात एपीओ को स्थानांतरण के बाद रिलीव करने की कार्रवाई दो प्रशासनिक अफसरों के बीच उलझ कर रह गई है। डीएम के अनुमोदन के बावजूद डीसी मनरेगा ने बीडीओ पूरनपुर को एपीओ को रिलीव करने का आदेश कर दिया था। इसकी तिथि तक निर्धारित तय कर दी गई, लेकिन बीडीओ ने इसका अनुपालन करने से इनकार करते हुए कहा है कि अभी ऐसा नहीं किया जाएगा। हालांकि इसके पीछे वह विभागीय वर्क लोड का कारण बता रहे है। फिलहाल यह पूरा मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर पूरनपुर में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) अजय कुमार का स्थानांतरण बीते दिनों अमरिया किया गया था, लेकिन अफसरों के चहेते एपीओ को अभी तक रिलीव नहीं किया जा सका। 24 अक्टूबर को डीएम डॉ. अखिलेश के अनुमोदन पर डीसी मनरेगा मृणाल सिंह ने बीडीओ पूरनपुर सतीश पांडे को तत्काल एपीओ अजय कुमार को रिलीव करने का आदेश किया, लेकिन निर्धारित समय गुजरने पर भी एपीओ को रिलीव नहीं करने के मामले में बीडीओ इसके पीछे वर्क लोड का कारण बता रहे है। अमरिया के एपीओ आर्दश कुमार को पूरनपूर भेजा जाना है, लेकिन बीडीओ पूरनपुर की लापरवाही के कारण स्थानांतरण की कार्रवाई अधर में अटकी हुई है। डीसी मनेरगा मृणाल सिंह का कहना है कि इस मामले में बीडीओ पूरनपुर को आदेश किए जा चुके हैं। क्यों रिलीव नहीं किया गया बीडीओ से इसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed