फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बीसलपुर में तेज बुखार से गई महिला की जान

बीसलपुर में तेज बुखार से गई महिला की जान

Wed, 19 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर में तेज बुखार से गई महिला की जान
बीसलपुर में तेज बुखार से महिला की मौत
विज्ञापन

ग्रामीणों में दहशत, जिले में बुखार से 28 लोगों की जा चुकी है जान
अमर उजाला ब्यूरो
चुर्रासकतपुर। ग्रामीण क्षेत्र में महामारी की तरह फैल रहे तेज बुखार की चपेट में आने से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा हैं। बीते 24 घंटे में बीसलपुर के चुर्रासकतपुर में एक महिला की तेज बुखार के कारण जान चली गई। इसके बाद जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या अब 28 हो गई है। बुखार के प्रकोप की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की और से क्षेत्र के कई गांवों में मेडिकल शिविर लगाकर लोगों को दवा बांटी गई।

कस्बा निवासी नंदरानी (45) को चार दिन पूर्व तेज बुखार आने पर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। पति नरेश कुमार ने बताया कि हालत गंभीर होने पर मंगलवार को पत्नी नंदरानी को बरेली जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां भी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। बुधवार सुबह अचानक तेज बुखार आने पर उनकी मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि नंदरानी की बुखार से मौत होने की जानकारी नहीं है। गांव में मेडिकल टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। चुर्रासकतपुर, महादेवा, हीरापुर दुही और खानपुर वीरमपुर में शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों का उपचार करने के साथ ही उनका दवा वितरित की गई। इधर, तेजी से फैल रहे बुखार के रोकथाम को लेकर गांव किशनी के प्रधान जितेंद्र पाल गंगवार ने पीएचसी की चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा अग्रवाल को पत्र भेजकर गांव में शिविर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed