फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कल से शुरु हो जाएगा 35 अतिरिक्त बसों का संचालन

कल से शुरु हो जाएगा 35 अतिरिक्त बसों का संचालन

Thu, 23 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कल से शुरु हो जाएगा 35 अतिरिक्त बसों का संचालन

विज्ञापन
रक्षाबंधन के लिए कल से दौड़ेंगी 35 अतिरिक्त बसें
परिवहन निगम के अफसरों ने त्यौहार को लेकर कसी कमर

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर बहनों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। परिवहन निगम की तरफ से कल से 35 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरु कर किया जाएगा। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। रक्षाबंधन के चलते डिपो वर्कशाप में खड़ी कई खराब बसों को भी ठीक करा दिया गया है।

परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बाहर से आने जाने वाले यात्रियों की भीड़ काफी अधिक रहती है। इस बार संभावना है कि 24 अगस्त से यात्रियों की भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए कल से 35 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरु कर दिया जाएगा। अतिरिक्त बसों का संचालन 29 अगस्त तक रहेगा। उन्होंने बताया कि 86 बसें पीलीभीत डिपो की लोकल रुट पर निरंतर चलती रहेंगी। इनके अतिरिक्त लंबे रुट पर भेजी जाने वाली 35 अतिरिक्त बसें दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ रुट पर भेजी जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी समय किसी रुट पर यात्रियों की संख्या अधिक हो जाएगी तो उस रुट पर ऑन डिमांड भी सुविधा को देखते हुए बसों का संचालन तत्काल किया जाएगा। चालक व परिचालक को रक्षाबंधन पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, इसको लेकर भी शासन स्तर से कोई फरमान जारी नहीं किया गया है। विभागीय अफसरों का कहना है कि रक्षाबंधन से पहले प्रोत्साहन राशि की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed