फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाएगा अभिभावक सहायता समूह

स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाएगा अभिभावक सहायता समूह

Wed, 11 Apr 2018 07:39 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाएगा अभिभावक सहायता समूह
11 पीबीटीपी 25
विज्ञापन


मनमानी के खिलाफ आवाज उठाएगा अभिभावक सहायता समूह
अभिभावक हुए एकजुट, मिस्ड कॉल से करेंगे जागरूक

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
नेहरू पार्क में बुधवार सुबह कई अभिभावक इकट्ठा हुए। इसमें प्राइवेट स्कूलों की चल रही मनमानी व उनके द्वारा किए जा रहे आर्थिक उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने को अभिभावक सहायता समूह का गठन किया गया। कहा गया कि समूह के माध्यम से प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

शासन प्रशासन से लेकर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। साथ ही मिस्ड कॉल के जरिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। संचालन कर रहे अंशुमान तिवारी ने कहा कि हमारी मुहिम किसी विद्यालय के खिलाफ न होकर फीस नियंत्रण अध्यादेश को लागू कराने को लेकर है। सुनील मिश्रा ने कहा कि हर साल पाठ्य पुस्तकों के प्रकाशक बदल दिए जाते हैं। एनसीईआरटी की किताबें लागू नहीं की जा रही है। अभिताभ त्रिपाठी ने कहा कि अभिभावक, विद्यालय व प्रशासन को एक संयुक्त निगरानी मंडल बनाया जाए, जो समस्याओं पर पैनी नजर रखे। इंद्रेश चौहान ने मोबाइल नंबर 7017718434 उपलब्ध कराते हुए कहा कि इस अभियान को समर्थन देने के लिए उक्त नंबर पर मिस्ड कॉल, मैसेज व ह्वाट्एप मैसेज दें। मुहिम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मनोज मिश्रा व विपिन मिश्रा ने अभिभावकों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर दिवाकर वर्मा, शैलेंद्रप्रताप सिंह, सुखवीर भदौरिया, अजय प्रकाश चौहान, राजेश कुमार बिचले, मोहित सक्सेना, संजय पांडेय, मोहम्मद जमीर, रवि सैनी, मनोज सक्सेना, सुमन शुक्ला, राहुल शर्मा, नरेंद्र मेहता, अमित यादव, सुमित गंगवार, ताहिर खान, रिजवान मलिक, अतर सिंह समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed