{"_id":"5a7ef6d34f1c1b5e6e8b479c","slug":"171518270163-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला महाविद्यालय में रेंजर्स ने जाना टैंट निर्माण का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला महाविद्यालय में रेंजर्स ने जाना टैंट निर्माण का तरीका
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेंजर्स ने जाना टेंट निर्माण का तरीका
10 पीबीटीपी 18
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। रामलुभाई साहनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे रेंजर्स शिविर के तीसरे दिन रेंजर्स को टेंट निर्माण आदि की जानकारी दी। वहीं हाफिज रहमत खां डिग्री कॉलेज में चल रहे शिविर में स्वयंसेवकों को स्काउट गाइड ध्वज व रोवर रेंजर दक्षता पद के बारे में बताया गया।
शनिवार को स्काउट गाइड के जिला सचिव सत्येंद्र मोहन शर्मा ने रेंजर्स को ध्वजारोहण के बाद टेंट निर्माण की जानकारी दी और उसका अभ्यास कराया। उन्होंने आपात स्थिति के दौरान प्राथमिक चिकित्सा की भी जानकारी दी। शिविर में पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जिसमें रोज टोली से स्वाती, शालिनी, नेहा, सुजाता, गरिमा, अंजुम, डायमंड टोली से महरीनजहां, पिंकी, शिवानी, सुरभि, कमल टोली से सुनीता, अनम हुसैन, अजका, नीरज, प्रीती, आशा आदि ने भाग लिया। रेंजर प्रभारी डॉ. दिनेश चंद्रा ने बताया कि रंगोली, टेंट निर्माण, पाककला का प्रदर्शन व मूल्यांकन 12 फरवरी को होगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. रेखा कुलश्रेष्ठ, डॉ. नरेंद्र कुमार बतरा, डॉ. माजिद हुसैन, जाकिर हुसैन, दीपक विश्वास आदि मौजूद रहे। इधर हाफिज रहमत खां डिग्री कॉलेज में चल रहे रोवर रेंजर्स शिविर के तीसरे दिन जिला संगठन कमिश्नर स्काउट अभिषेक पांडेय ने स्वयंसेवकों को टोली कार्नर, स्काउट गाइड ध्वज व रोवर रेंजर दक्षता पद के बारे में विस्तार से बताया गया।
जिला संगठन कमिश्नर गाइड शालिनी पांडेय ने गांठ बंधन आदि का अभ्यास कराया। रेंजर लीडर फरहा खान व रोवर लीडर प्रवीन कुमार ने भी प्रशिक्षण से होने वाले लाभों के बारे में बताया। शिविर में संजीदा, फराज वली खान, आमिर उस्मानी, सना बी, सदा परवीन आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
----------------
पर्यावरण के प्रति जागरूक करने को निकाली रैली
10 पीबीटीपी 14
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय के चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन शनिवार को छात्राओं ने शहर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान छात्राएं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नारे लगाती चल रही थी। इसके बाद छात्राओं ने मलिन बस्ती पहुंचकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और अपने घरों के आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। रैली कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता द्विवेदी की देखरेख में निकाली गई।