{"_id":"5a205db34f1c1bb6678bf213","slug":"171512070579-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसे से भरी बुग्गी पलटी, भैंसा और मालिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसे से भरी बुग्गी पलटी, भैंसा और मालिक घायल
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
भूसा लदी भैंसा बुग्गी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे भैंसा और बुग्गी मालिक गंभीर घायल हो गए। घायल को पुलिस ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
लोनी निवासी इरशाद भूसा बेचने का कार्य करता है। बुधवार की रात्रि में करीब दस बजे इरशाद खेकड़ा क्षेत्र से भूसा बुग्गी में लादकर लोनी ले जा रहा था। जब वह क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैडा के समीप पहुंचा, तभी भूसे से भरी बुग्गी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे भैंसा एवं मालिक गंभीर घायल हो गए। साथ ही बुग्गी भी क्षतिग्रस्त हो गई और भूसा मार्ग पर बिखर गया। पुलिस एवं लोगों ने घायल मालिक इरशाद को बुग्गी के नीचे से निकालकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल में पहुंच। घायल इरशाद की हालत चिंताजनक बताई गई है।