फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सड़कों पर हो रहा कारोबार..प्रशासन बेखबर

सड़कों पर हो रहा कारोबार..प्रशासन बेखबर

Tue, 19 Feb 2019 06:34 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Tue, 19 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर हो रहा कारोबार..प्रशासन बेखबर
पीलीभीत। सिस्टम की लापरवाही के चलते लोगों ने शहर से सटे हाईवे किनारे तक दुकानें सजा रखी हैं। कहीं रेता बजरी के ढेर लगे हैं कहीं गैराज बने हैं। ऐसे में वाहन चलाते समय थोड़ी सी चूक भी आपकी जान मुसीबत में डाल सकती है।
विज्ञापन

शहर से गुजरने वाले टनकपुर और असम हाईवे की बात करें तो दोनों तरफ कहीं रेत-बजरी की दुकानें तो कहीं गैराज खोल रखे हैं। इससे हाईवे पर अतिक्रमण तो बढ़ ही रहा है, दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फुटपाथ तक लगे रेत, बजरी के ढेर हादसों का सबब बने हैं, लेकिन न तो नगर पालिका परिषद को ये दिखाई दे रहे हैं और न ही पुलिस-प्रशासन को। कहने को कई बार पूर्व में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, लेकिन हाईवे के दोनों तरफ बढ़ते अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में अफसर नाकाम रहे। इसकी एक वजह गैरकानूनी तरीके से चल रहे इस कारोबार से हर माह लाखों रुपये की कमाई होना बताया गया है। अफसर से लेकर कर्मचारियों तक हिस्सा पहुंचता है। दबी जुबान से दुकानदारों ने भी इस बात को स्वीकार किया। रेता-बजरी की दुकानें आसाम चौराहे, शाहजहांपुर रोड तो गैराज, ऑटो पार्ट्स आदि की सबसे अधिक दुकानें टनकपुर हाईवे के नौगवां चौराहे से कलक्ट्रेट तक हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम से अतिक्रमण को चिह्नित किया जाएगा। बाद में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा और संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - सोमप्रकाश, प्रभारी ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed