फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चौथे दिन पिंजरे की कैद से आजाद हुआ तेंदुआ

चौथे दिन पिंजरे की कैद से आजाद हुआ तेंदुआ

Sun, 17 Feb 2019 10:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
चौथे दिन पिंजरे की कैद से आजाद हुआ तेंदुआ
पीलीभीत। पिछले चार दिन से पिंजरे में कैद तेंदुआ रविवार को आजाद कर दिया गया। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद पहले उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। फिर अफसरों की मौजूदगी में तेंदुए को टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में छोड़ा गया।
विज्ञापन

बराही रेंज के सीमावर्ती इलाके में पिछले छह महीने से तेंदुए का आतंक था। ग्राम नौजल्हा, बूंदीभूड़, गभिया सहराई, महाराजपुर आदि गांवों की आबादी में चहलकदमी कर तेंदुए मवेशियों को निवाला बना रहे थे। पूर्व में दो नर तेंदुए कैद करके जंगल क्षेत्र में छोड़ दिए गए थे। मगर तीसरा तेंदुआ इलाके में दहशत फैलाए था। उसे पकड़ने के लिए नौजल्हा गांव में एक पिंजरा लगाया गया था। बृहस्पतिवार को तेंदुआ पिंजरे कैद हो गया था। पिंजरे में बंद तेंदुए को बराही गेस्ट हाउस में रखा गया था। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई थी। शनिवार देर शाम तेंदुए को छोड़े जाने के निर्देश मुख्यालय की ओर से दिए गए। रविवार को चिकित्सकों की टीम ने तेंदुआ का मेडिकल परीक्षण किया। इसके बाद फील्ड डायरेक्टर एच राजा मोहन व डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार की मौजूदगी में तेंदुए को टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से छोड़े जाने वाले क्षेत्र को गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन

तेंदुए ने आजादी से पहले खाया मुर्गा
तीन दिन तक पिंजरे में कैद रहे तेंदुए का प्रतिदिन मेडिकल परीक्षण किया जाता था। रविवार को छोड़े जाने से पूर्व पिंजरे में तेंदुए को मुर्गे का मांस दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर शाम मुख्यायल से निर्देश प्राप्त हुए थे। रविवार को मेडिकल परीक्षण के बाद तेंदुए को टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से लोकेशन को गोपनीय रखा गया है। - आदर्श कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, पीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed