{"_id":"5c59d101bdec22691d36c951","slug":"161549390081-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम ट्रेनीज ने 4-2 से जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम ट्रेनीज ने 4-2 से जीता फाइनल मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम ट्रेनीज ने चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को 4-2 से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में जिले भर की छह टीमों ने भाग लिया।
जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को हुई हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ सौरभ सक्सेना और डॉ. राकेश गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का पहला मैच स्टेडियम बी और एसएन इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम बी विजेता रही। दूसरे मैच में पूर्व माध्यमिक स्कूल कुंवरपुर की टीम ने अशोक पब्लिक स्कूल को हराया। पहले सेमीफाइनल मैच में स्टेडियम ट्रेनीज ने पूर्व माध्यमिक स्कूल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में चिरौंजीलाल कॉलेज की टीम ने स्टेडियम बी टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज और चिरौंजीलाल कॉलेज के बीच हुआ। जिसमें स्टेडियम ट्रेनीज ने 4-2 से चिरौंजीलाल कॉलेज टीम को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। स्टेडियम ट्रेनीज की ओर से अंश, अनिकेत और कुनाल ने गोल किए। निर्णायक मंडल में सैय्यद आबिद अली, विमला भारती, वीनू गंगवार, आदित्य कुमार शामिल रहे। समापन पर जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, रतनदीप सिंह, हाजी अमजद अली, ओमप्रकाश, वाहिद अली, अय्यूब मियां आदि मौजूद रहे।