{"_id":"5b84536342c792463f79494d","slug":"161535398755-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वैन ने बच्चे को टक्कर मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वैन ने बच्चे को टक्कर मारी, गंभीर
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
स्कूली वैन ने नगर के मोहल्ला शेखपुरा में मार्ग पर खेल रहे बच्चे को टक्कर मार दी। परिजनों ने बच्चे को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ले के लोगों ने वैन चालक और घायल बच्चे के परिजनों में समझौता करा दिया।
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे खेकड़ा नगर के मोहल्ला शेखपुरा निवासी इरफान का सात वर्षीय पुत्र समद मार्ग पर खेल रहा था। मार्ग पर खेलते समय वह वहां से गुजर रही एक स्कूली वैन की चपेट में आ गया। स्कूली वैन से बच्चे के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए और वह गंभीर घायल हो गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। वैन चालक भी बच्चे के पास पहुंच गया और लोगों ने दौड़कर बच्चे को मार्ग से उठाकर स्कूली वैन में डालकर उपचार के लिए खेकड़ा नगर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल बच्चे के परिजन भी चिकित्सक के यहां पहुंचे। चिकित्सक की सलाह पर परिजनों ने बच्चे को दिल्ली के ट्रोमा अस्पताल में भर्ती कराया। वैन चालक ने बच्चे के उपचार का खर्च उठाने की बात कही। इसके चलते मोहल्ले के लोगों ने वैन चालक और घायल बच्चे के परिजनों में समझौता करा दिया।