फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कहीं 20 तो कहीं दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके महाविद्यालय

कहीं 20 तो कहीं दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके महाविद्यालय

Sat, 23 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कहीं 20 तो कहीं दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके महाविद्यालय
लीड यूथ पेज
विज्ञापन


22 पीबीटीपी 1, 2
दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके कई महाविद्यालय
जून में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से एडमिशन लेने वालों का टोटा
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार जून में शुरू की गई प्रवेश प्रक्रिया के चलते महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वालों का टोटा है। किसी महाविद्यालय में 20 एडमीशन ही हुए तो कुछ महाविद्यालय दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। पांच जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी है। ऐसे में सीटें कैसे भरेगी, इसको लेकर महाविद्यालयों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सत्र 2018-19 में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर पांच जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देेश दिए गए हैं। हालांकि अब तक स्नातक कक्षाओं में जुलाई से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाती थी, लेकिन इस बार इसे जून से ही शुरू कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के निर्देेश पर उपाधि महाविद्यालय में बीएससी की 240 सीटों को लेकर बृहस्पतिवार को ही पहली कटऑफ मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। इधर, शुक्रवार को महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया सुबह साढ़े दस बजे से शुरू की गई। प्रवेश प्रभारी डॉ. विजय कुमार अग्रवाल और डॉ. मनोज गुप्ता ने बताया कि पहले दिन बीएससी बायो व मैथ ग्रुप के 20 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिए हैं। उन्होंने बताया कि पहली लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों के एडमिशन 23 जून तक लिए जाएंगे। इधर रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में भी बीएससी व बीकॉम की मेरिट लिस्ट 20 जून को ही जारी कर दी गई थी। शुक्रवार को महाविद्यालय में चंद छात्राएं ही स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर फॉर्म भरती मिली। प्रवेश प्रभारी डॉ. दिनेश चंद्रा ने बताया कि बीएससी बायो व मैथ ग्रुप की 80-80 सीटों व बीकॉम की 80 सीटों को लेकर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बीएससी बायो ग्रुप की पहली लिस्ट में शामिल छात्राओं के एडमिशन 25 जून तक लिए जाएंगे, जबकि बीएससी मैथ ग्रुप व बीकॉम की छात्राओं के एडमिशन 30 जून तक लिए जा सकेंगे। बताया कि कुछ कॉलेजों द्वारा टीसी आदि न दिए जाने से छात्राओं को एडमिशन लेने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed