{"_id":"5b2ab1ea4f1c1b254d8b78cc","slug":"161529524714-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के किसानों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के किसानों का तहसील में प्रदर्शन
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर हस्तक्षेप कर खंभों पर तार लगवाने की मांग की। उन्होेंने कहा खंभों पर तार नहीं होने से सैकड़ों किसान परेशान हैं।
खेकड़ा नगर के जंगल समेत क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर, मुबारिकपुर, बड़ागांव आदि के जंगल में तार चोर गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य कई बार तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और दर्जनों खंभों से लाखो रुपये कीमत के तार चोरी कर विद्युत विभाग को चूना लगा चुके हैं। पुलिस भी तार चोर गिरोह के सामने बोनी साबित हो रही है। खंभों से तार चोरी होने से क्षेत्र के करीब पचास किसानों के नलकूप करीब एक माह से ठप हैं। तेज गर्मी के बीच किसानों की खेतों में खड़ी फसल भी सूख रही है। इस कारण किसान बर्बाद होने के कगार पर है। विद्युत निगम अब तक खंभों पर दोबारा लाइन नहीं लगवा सका। इससे किसानों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश है।
विद्युत निगम के अफसरों की कार्यशैली से परेशान होकर क्षेत्र के खेकड़ा तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने किसानों के हित में बिजली विभाग के अधिकारियों से लाइन तैयार करा आपूर्ति चालू कराने की मांग की। जल्द समस्या का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ने विद्युत निगम के अधिकारियों से बात कर समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान भूषण, राकेश, रजत, अमित धामा, नरेश, प्रदीप, हरीश, दिनेश, संजय, दीपक, हरेंद्र आदि किसान रहे हैं।