{"_id":"5b0473934f1c1b894c8b67bd","slug":"161527018387-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की
Updated Wed, 23 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
मंगलवार को नगर के छोटा बाजार स्थित जैन धर्मशाला में कर्तव्य राज सेवा संस्थान मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा ने किया। उन्होंने कहा कि गंदगी जलभराव के कारण मच्छर अधिक पैदा होते हैं। इससे मलेरिया एवं डेंगू आदि के प्रकोप का अंदेशा रहता है। इसके लिए सभी लोग जागरूक होकर सफाई के प्रति जागरूक रहे। तनिक लापरवाही बीमारी फैल बड़ा रूप धारण कर लेती है। सभी इसका विशेष ध्यान रखे। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. कपिल चौहान एवं डॉ प्रवेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने विभिन्न रोगों से ग्रस्त 125 मरीजों की जांच कर दवा दी। साथ ही चिकित्सकों ने शिविर में मौजूद लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए हैपेटाइटिस बी एवं टाइफाइड बुखार के टीके लगाए। और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सभासद राजीव गोयल, अक्षय गोयल, राहुल गोयल, सन्नी गोयल, अमित डागर, अंकुर धामा, धीरज राठी, अरविंद धामा, शंकित धामा आदि रहे।