{"_id":"5ac138d94f1c1bc3618b4dcf","slug":"161522612441-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालु चौबीस वेदी शिलान्यास समारोह में झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालु चौबीस वेदी शिलान्यास समारोह में झूमे
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एन्कलेव स्थित श्री धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में आयोजित 24 वेदी शिलान्यास समारोह कार्यक्रम में श्रद्धालु भाव विभोर हो झूम उठे।
नगर में बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एन्कलेव स्थित श्री धरणेंन्द्र पदमावती धाम जैन मंदिर में रविवार को चौबीस वेदी भव्य शिलान्यास समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया । पूज्य गणिनी आर्यिका एक सौ पांच सरस्वती माता जी के सानिध्य में 24 वेदी शिलान्यास समारोह में श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम प्रभु वंदना की। साथ ही संगीत मय भजनों से मंदिर परिसर दिन भर गूंजता रहा। श्रद्धालु श्रीजी के धार्मिक भजनों पर भाव विभोर होकर झूमते रहे। मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। चित्र अनावरण हरीश जैन एवं दीप प्रज्ज्वलन नितिन जैन ने किया। पाद प्रक्षालन प्रकाश जैन, कपिल जैन, पिच्छी भेंट आशीष जैन, शास्त्र भेंट प्रदुमन जैन ने किया। कार्यक्रम में वेदी का शिलान्यास करने वालों को सरस्वती माता जी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। धार्मिक कार्यक्रम में खेकड़ा, गाजियाबाद, टटीरी, बड़ौत, सोनीपत, दिल्ली आदि स्थानों से भक्त पहुंचे। कार्यक्रम से पूर्व जैन मिलन के तत्वावधान में खेकड़ा नगर मे मार्गों पर जगह जगह तोरण द्वारा लगाए गए। संचालन जनेश्वर दयाल जैन ने किया। इस दौरान राजेश जैन, अनिल जैन, नरेश जैन, हरीश जैन, नितिन जैन, मनोज जैन, बीना जैन समेत आदि मौजूद रहे।