फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पिकअप की चपेट में आकर पिता की मौत, पुत्र घायल

पिकअप की चपेट में आकर पिता की मौत, पुत्र घायल

Sun, 16 Jun 2019 10:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आकर पिता की मौत, पुत्र घायल
माधोटांडा। रमनगरा-गभिया सहराई मार्ग पर पिकअप की टक्कर से सड़क किनारे खड़े किसान की मौत हो गई। इलाज के लिए खटीमा ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। माधोटांडा थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी 65 वर्षीय पशुपति सरकार खेती करते थे। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह गांव के बाहर गभिया सहराई मार्ग पर सड़क किनारे खड़े थे। इस बीच रमनगरा की ओर से आ रही पिकअप ने पशुपति सरकार को टक्कर मार दी। हादसे में पशुपति सरकार गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर पर काफी लोग जमा हो गए। परिवार वाले भीे आ गए। जिसके बाद पिकअप को भी मय चालक पकड़ लिया। उसी वाहन से परिजन वृद्ध को इलाज के लिए खटीमा उत्तराखंड ले जा रहे थे, कि रास्ते में गभिया सहराई गांव के पास पहुंचकर पशुपति सरकार की मौत हो गई। मौत की भनक लगते ही चालक ने गाड़ी रोक दी और भाग गया। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण जमा हो गए। अग्रिम कार्रवाई को लेकर मंथन करने में जुट गए। उधर, चालक भी कुछ देर बाद आ गया और दोनों पक्षों में बातचीत चली और सुलह हो गई। परिजन शव साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed