फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नई मशीन न आने से ठप पड़ी है रेशम फैक्ट्री

नई मशीन न आने से ठप पड़ी है रेशम फैक्ट्री

Sat, 18 Nov 2017 10:02 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
नई मशीन न आने से ठप पड़ी है रेशम फैक्ट्री
17 पीबीटीपी 3
विज्ञापन

नई मशीन न आने से ठप पड़ी है रेशम फैक्ट्री
फैक्ट्री चालू होने से आठ जिलों को मिलेगा लाभ
मुनिराज सिंह
पीलीभीत। वर्षों से बंद पड़ी रेशम फैक्ट्री को चलाने के लिए करीब एक वर्ष पूर्व नई मशीन खरीदने की स्वीकृति शासन से मिली थी। इससे पीलीभीत में एक बार फिर से रेशम धागा उत्पादन की उम्मीद जगी थी, लेकिन अभी तक नई मशीन नहीं मिली है, जिससे उत्पादन नहीं हो पा रहा है। रेशम फैक्ट्री शुरू होने से पीलीभीत सहित आठ जनपद में उत्पादित कोया से रेशम धागा बनाया जाएगा।
जिले में करीब दो दशक पूर्व टनकपुर रोड पर रेशम फैक्ट्री की स्थापना की गई थी। प्रारंभ में कीट उत्पादक किसानों से एकत्र किए गए कोकून (कोया) से रेशम का धागे का निर्माण कराया जाता था, लेकिन कुछ साल चलने के बाद ही मशीन खराब हो गई जिससे उत्पादन ठप हो गया। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पुरानी मशीन को नीलाम कर नई मशीन खरीदने की स्वीकृति शासन ने दी थी। इसके बाद प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन कछुआ गति से चल रही सरकारी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। करीब आठ माह पूर्व कबाड़ बन चुकी मशीन नीलाम होने के बाद यहां से हटा दी गई, लेकिन अब तक नई मशीन की खरीद नहीं हो पाई है। हालांकि शासन ने इसके लिए 22 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए है जिसपर टेंडर प्रक्रिया जारी किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी तीन चार माह में रेशम फैक्ट्री पुन: चालू होगी जिससे यहां रेशम उत्पादन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

0000000
फैक्ट्री भवन का भी होगा जीर्णोद्धार
रेशम फैक्ट्री की कबाड़ मशीन हटने के बाद अब विभाग ने नई मशीन स्थापित करने से पहले भवन का जीर्णोद्धार करने की तैयारी की है। इसके लिए प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। चुनाव बाद इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
आठ जिलों को मिलेगा लाभ
रेशम फैक्ट्री शुरू होने पर पीलीभीत सहित आठ जनपदों क्रमश: शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और संभल के रेशम कीट पालक किसानों को लाभ मिलेगा। इन जिलों में उत्पादित कोये से इस फैक्ट्री में ही रेशम धागा बनाया जाएगा।
00000
जिले में जुड़े हैं 600 किसान
रेशम विभाग की मदद से जिले में लगभग 600 किसान जुड़े हैं। इन किसानों के 250 क्लस्टर बनाए गए हैं। यह किसान रेशम कोये का उत्पादन कर विभाग के माध्यम से गोंडा, बहराइच एवं अन्य जनपदों से आने वाले व्यापारियों के हाथों अपना कोया बेचते हैं। फैक्ट्री शुरू होने इन किसानों का कोया भी इसी फैक्ट्री में बिक जाएगा।

000000
रेशम फैक्ट्री को पुन: चालू करने के लिए नई मशीन खरीदने को स्वीकृति मिल गई है। रेशम निदेशालय ने इसका टेंडर भी जारी कर दिया है। जल्द ही नई मशीन स्थापित कराकर रेशम धागे का उत्पादन शुरू कराया जाएगा।
एमके गौतम, रेशम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed