फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सराफ व्यापारी की दिन दहाड़े गोली मार हत्या, नगदी-जेवर लूटी

सराफ व्यापारी की दिन दहाड़े गोली मार हत्या, नगदी-जेवर लूटी

Wed, 18 Oct 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
सराफ व्यापारी की दिन दहाड़े गोली मार हत्या, नगदी-जेवर लूटी
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
पूरनपुर। बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर बाइक से दुकान खोलने कलीनगर जा रहे मोहल्ला बम्हनपुर निवासी 38 वर्षीय सराफ महेश रस्तोगी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में बदमाश बाइक पर पीछे बैठे उनके भाई सुरेश रस्तोगी के पास मौैजूद जेवर और नकदी भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। डीएम शीतल वर्मा और एसपी कलानिधि नैथानी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों को शीघ्र पकड़ने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पूरनपुर माधोटांडा रोड पर नगर से करीब चार किलोमीटर दूर एक राइस मिल के पास हुई। मोहल्ला बमनपुरी निवासी सराफ महेश रस्तोगी और उनके सगे भाई मोहल्ला कायस्थान निवासी सुरेश कुमार रस्तोगी की सराफ की अलग-अलग दुकानें कस्बा कलीनगर में हैं। दोनों भाई मंगलवार की सुबह बाइक पर सवार होकर दुकान को रवाना हुए थे। बाइक महेश रस्तोगी चला रहे थे। सुरेश ने बताया कि पीछे से आए काली पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर थैला छीनने का प्रयास किया। थैला बदमाश नहीं छीन पाए और बाइक फिसलने से दोनों भाई बाइक सहित गिर गए। अनहोनी की घटना की उम्मीद पर महेश ने आनन-फानन में जेवरात से भरा अपना थैला सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। तभी उनके करीब पहुंच कर बदमाशों ने महेश के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। एक बदमाश बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा। बाइक से उतरे दो बदमाशों में एक ने उसका और दूसरे ने झाड़ियों से थैला उठा लिया और बाइक पर सवार होकर माधोटांडा की ओर भाग गए। दोनों बैगों में दस हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवर समेत करीब ढाई लाख का सामान था।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारी नेताओं ने घटना के प्रति रोष व्यक्त किया। डीएम शीतल वर्मा, एसपी कलानिधि नैथानी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का शीघ्र वर्कआउट कराने के निर्देश सीओ अनुराग दर्शन को दिए। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह यादव ने घटना का आठ दिन में खुलासा करने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया। एसओजी, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरेश की ओर से बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लूटपाट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इधर मुख्यालय पर सराफ एसोसिएशन के जिला महामंत्री शैली अग्रवाल ने घटना पर रोष जताते हुए दिवाली बाद आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ की हत्या मामले में रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बदमाशों को पकडने के लिए टीम लगा दी गई हैं। एक हफ्ते के भीतर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed