{"_id":"58f4c0e74f1c1b177447167f","slug":"160-million-dues-of-farmers-on-sugar-mills","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों पर किसानों का 160 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों पर किसानों का 160 करोड़ बकाया
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 17 Apr 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की चारों चीनी मिलों का पेराई सत्र समाप्त हो चुका है लेकिन शहर की एलएच मिल को छोड़ किसी चीनी मिल ने किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है। इसमें सर्वाधिक 107 करोड़ रुपया बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल पर बकाया है। चीनी मिलों ने गन्ना पेराई का शुभारंभ नवंबर में किया था। इस बार शासन ने पेराई के 14 दिन के अंदर भुगतान पर सख्ती भी दिखाई थी इसके बाद भी किसानों को समय से भुगतान नहीं मिला। जिले की चारों चीनी मिलों की बात करें तो शहर स्थित एलएच मिल गन्ना खरीद और भुगतान दोनों में अव्वल रही। करीब आठ दिन पूर्व मिल का पेराई सत्र समाप्त हो गया था। मिल ने 1.37 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की जिसका 442.04 करोड़ रुपया गन्ना मूल्य बनता है। मिल ने 14 अप्रैल को ही सभी बकाया भुगतान कर दिया है। वहीं जिले की दोनों सहकारी मिलों क्रमश: पूरनपुर पर 27.99 करोड़ और बीसलपुर पर 24.80 करोड़ रुपया गन्ना मूल्य बकाया है। भुगतान में सबसे खराब स्थिति बरखेड़ा स्थित बजाज मिल की है। मिल ने किसानों से 71.12 लाख क्विंटल गन्ना खरीद जिसका मूल्य लगभग 219.43 करोड़ रूपये बनता है लेकिन मिल ने मात्र 111.67 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया है। मिल पर किसानों का 107.76 करोड़ रुपया बकाया है।
विज्ञापन