{"_id":"5d30bca98ebc3e6c990bc07e","slug":"156347508117-pilibhit-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं डरें नहीं, डटकर करें मुकाबला: सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं डरें नहीं, डटकर करें मुकाबला: सीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बालिका सुरक्षा जागरूकता कवच अभियान के तहत बृहस्पतिवार को शहर के इकरा गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को उनके अधिकार का बोध कराने के साथ ही शासन-प्रशासन की ओर से उनको सुरक्षित माहौल देने के लिए संचालित की जा रही हेल्पलाइन और योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने कहा कि बेटियां आज के समय में किसी से कमजोर नहीं है। वह शिक्षा, खेलकूद समेत अन्य सभी क्षेत्रों में बुलंदियों पर पहुंच नाम रोशन कर रही हैं। उनको आत्मविश्वास और साहस के साथ काम लेना चाहिए। उनको 1090, डायल 100, 181 समेत कई हेल्पलाइनों और एंटी रोमियो स्क्वाड से जुड़ी जानकारी विस्तार से बताई गई। कहा कि अगर कोई उनको परेशान करता है, तो इसकी शिकायत करें। अपने परिवार को भी बताए, ताकि गलत हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। छात्राएं डरे नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करें। कोतवाल अजब सिंह, एसआई गौरव विश्वोई, महिला थानाध्यक्ष नबिता सिंह, जीनत जहां समेत कई अन्य ने भी आवश्यक बातें बताते हुए छात्राओं को जागरूक किया। छात्राओं ने भी अफसरों से अनुभव को साझा करते हुए आवश्यक टिप्स लिए।