{"_id":"5d30bad08ebc3e6cd11bae98","slug":"15634746083-pilibhit-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में निकला सांप, बच्चों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में निकला सांप, बच्चों में मची भगदड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। प्राइमरी स्कूल में बैठने के लिए चटाइयां बिछा रहे बच्चों में उस समय भगदड़ मच गई जब उनकी नजर कमरे में मौजूद सांप पर पड़ी। इधर, सर्पदंश से सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव महादेव माती निवासी मुन्ना लाल की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की मौत हो गई।
अमरैयाकलां गांव के पूर्व माध्यमिक स्कूल में बृहस्पतिवार को बच्चे बैठने के लिऐ चटाइयां (टाट-पट्टी) बिछा रहे थे। इसी दौरान चटाइयों के नीचे से सांप निकलने पर बच्चों में भगदड़ मच गई। दहशत के चलते कई बच्चे चीख पड़े। शिक्षकों ने सांप को बमुश्किल स्कूल से बाहर निकाला। स्कूल में सांप निकलने की खबर पर गांव के तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्कूल के आसपास सांप को तलाशा भी, लेकिन वह नहीं मिला।
इधर, गांव महादेव माती निवासी सुनीता देवी बुधवार को खेत मेें काम कर रही थी। इस दौरान उसे सर्प ने डस लिया। देररात सुनीता को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गई। सुनीता की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। ब्यूरो