{"_id":"5d30b7118ebc3e6cb025bd5b","slug":"156347364813-pilibhit-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ग्रेडेड लर्निंग’ में पीलीभीत मंडल में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ग्रेडेड लर्निंग’ में पीलीभीत मंडल में अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा परिषद के ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम में मंडल स्तर पर पीलीभीत ने पहला स्थान प्रप्त किया है, जबकि राज्य स्तर पर 26वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं पड़ोसी जिला बरेली ने प्रदेश में 32 वां स्थान प्राप्त किया है। यह बात ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के संचालन में सहयोग कर रही प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन की रिपोर्ट में सामने आई है।
बेसिक शिक्षा में बेहतर सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन के सहयोग से अ़ॉपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके तहत प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के शैक्षिक स्तर पर शोध किया गया। संस्थान ने बेस लाइन सर्वे के मुताबिक बच्चों का टेस्ट किया और इसके बाद प्रत्येक विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों को ग्रेडेड लर्निंग के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसके बाद बच्चों के शैक्षिक स्तर को आगे बढ़ाने की दिशा में काम शुरू किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले के 1226 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक और दो में 1231 शिक्षक तथा कक्षा तीन से पांच तक में 1210 शिक्षकों को बीआरसी के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया है। जिन्होंने कक्षा एक व दो में कुल 35916 एवं कक्षा तीन से पांच तक में कुल 32490 बच्चों को जांचोपरांत कार्यक्रम में शामिल किया।
जिले में ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम की शुरूआत अगस्त 2018 से की गई थी। जिसमें जनपद से खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार, डायट प्रवक्ता तेजराम, शिक्षक मोहनलाल, अमित पाठक को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजा गया था। जिला समन्वयक प्रथम दिलीप तिवारी, मुलायम सिंह यादव और जिला समन्वयक प्रशिक्षण पंकज शाक्य के मुताबिक प्रदेश स्तर पर ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम की जारी रिपोर्ट में कक्षा एक से दो में छात्रों की भाषा एवं गणित सीखने में 32 प्रतिशत, कक्षा तीन से पांच तक में भाषा सीखने में 24 प्रतिशत, गणित सीखने में 29 प्रतिशत का अपेक्षित सुधार पाया गया। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने कार्यक्रम से संबंधित शिक्षकों, डीआरपी और बीआरपी को मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी।
विज्ञापन
ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम, शिक्षा में सुधार के लिए बेहतर तरीका है। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को नवीन पद्धति से पढ़ाते हुए स्टैंडर्ड टूल की सहायता से तीन बार बेस लाइन, मिड लाइन और इंडलाइन के रूप में प्रगति जानने के लिए जांचा गया। रिपोर्ट के अनुसार जिले को मंडल में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
देवेंद्र स्वरूप, बीएसए