फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जागरूकता रैली : सुखी जिंदगी का आधार, छोटा और स्वस्थ परिवार

शहर में निकली जागरूकता रैली, सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Fri, 12 Jul 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता रैली : सुखी जिंदगी का आधार, छोटा और स्वस्थ परिवार
पीलीभीत। विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने नई लहर नया विश्वास संपूर्ण जिम्मेदारी के साथ परिवार का विकास का नारा देकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया।
विज्ञापन

शहर के जोशी टोला मोहल्ले में स्थित अर्बन पीएचसी से सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुराने अस्पताल पर समाप्त हुई। एसीएमओ डॉ. हरपाल ने भी विचार रखे, डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 25 जुलाई तक चलेगा। डॉ. वीबी राम ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा शुरू हो गया है। पहले दिन नगर में जागरूकता रैली निकाली गई।
स्वास्थ्य केंद्र की आशा वर्कर्स ने जागरूकता रैली में हिस्सा लिया। रैली को अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रास्ते भर आशा वर्कर्स महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के बारे में बताती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत सीएचसी से जागरूकता रैली निकली गई। रैली में शामिल आशाए जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता के नारे लगाती चल रही थी।
सीएचसी से शुरू हुई रैली को एमओआईसी डॉ. छत्रपाल सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अजय शुक्ला और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की गई है।

गुरुवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में टनकपुर रोड स्थित नेहरु उर्जा उद्यान में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद बाइक जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बढ़ती जो आबादी है, देश की बर्बादी है। दो बच्चों का कानून जल्द लागू हो। जनसंख्या नियंत्रण के नारे लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में हिंदू जागरण मंच (युवा) प्रांतीय महामंत्री ब्रजप्रांत स्वतंत्र देवल, जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मिथुन मिश्रा, नगराध्यक्ष अमित कुमार के अलावा रामानुज, हिमांशू, नरेश जगदीश सक्सेना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed