फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छात्राओं को आत्मरक्षा की दी जानकारी

कामयाबी के शिखर पर पहुंच रहीं छात्राएं, अब डरने की जरूरत नहीं

Wed, 10 Jul 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को आत्मरक्षा की दी जानकारी
पीलीभीत/अमरिया। बालिका सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पुलिस विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में गोष्ठी करते हुए मंगलवार को थानाध्यक्ष मनीराम सिंह ने कहा कि वर्तमान में लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। वे लगातार कामयाबी के शिखर पर पहुंच रहीं हैं। लड़कियों की सुरक्षा के लिए शासन-प्रशासन स्तर से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि अगर घर से स्कूल आते जाते समय उन्हें कोई परेशान करता है या वे खुद को किसी मुसीबत में फंसा हुआ समझती हैं तो डरें नहीं उसका मुकाबला करें। यूपी 100 और 1090 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उस पर कॉल करें। पुलिस आपकी मदद के लिए तत्काल पहुंचेगी। चाइल्ड लाइन की टीम ने भी आवश्यक जानकारी दी। इसके अलावा न्यूरिया हुसैनपुर के जीजीआईसी में सीओ सदर योगेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर बिरजाराम ने छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुखविंदर कौर, उपासना वर्मा, अनुराधा वर्मा आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा महिला कल्याण विभाग के अभिषेक शुक्ला, निर्वान सिंह ने भी टिप्स दिए।
न्यूरिया। जीजीआईसी में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को महिला कल्याण विभाग, चाइल्ड लाइन, पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से छात्राओं को अकेले में असुरक्षित महसूस करने पर बचने के लिए जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह ने छात्राओं को अपने थाने क्षेत्र में काम कर रहे रोमियो एंटी स्क्वॉड की जानकारी दी।
विज्ञापन

पूरनपुर। बालिका सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को नगर के पंचमदास इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी में बालिकाओं को सुरक्षा के टिप्स दिए गए। थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने कहा कि स्कूल, कॉलेज आते-जाते कोई गलत हरकत करता है तो उस पर खामोश न रहें। परिवार वालों को बताएं और पुलिस की मदद लें। नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। महिला सुरक्षा पर सोमवार को शिवदेई बालिका विद्यालय में हुई गोष्ठी में सीओ प्रवीण मलिक ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी कानून बनाए हैं। महिलाओं को डरने की कोई जरूरत नहीं है। महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में कभी भी पुलिस को कॉल कर सकतीं है। इस मौके पर इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा, मृदुला मिश्रा, मुईन खां, अभिषेक कुमार, विमलेश अग्रवाल, प्रेमसागर आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता मुईन खां और संचालन प्रेमसागर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed