फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धार्मिक स्थल के लाउडस्पीकर को लेकर रोहनिया में विवाद, मूर्तियां फेंकी, पुजारी को पीटा

धार्मिक स्थल के लाउडस्पीकर को लेकर रोहनिया में विवाद, मूर्तियां फेंकी, पुजारी को पीटा

Wed, 05 Jun 2019 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल के लाउडस्पीकर को लेकर रोहनिया में विवाद, मूर्तियां फेंकी, पुजारी को पीटा
बीसलपुर (पीलीभीत)। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के रोहनिया गांव में मंगलवार रात आठ बजे धार्मिक स्थल पर बज रहे लाउडस्पीकर को लेकर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने जब उसे बंद करने का दबाव बनाया तो पुजारी ने मना कर दिया। इस पर लाउडस्पीकर के तार तोड़ दिए गए और वहां पर रखी मूर्तियां उठाकर परिसर के बाहर फेंक दी गईं। विरोध करने पर पुजारी की पिटाई की गई। घटना के बाद गांव में तनाव के हालात बन गए। गुस्साए लोग धार्मिक स्थल पर जमा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर एसडीएम सौरभ दुबे और सीओ प्रवीण मलिक फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। अफसर अभी गांव में ही डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन

रोहिनया गांव के एक धार्मिक स्थल पर ज्येष्ठ माह का मंगलवार होने की वजह से लाउडस्पीकर पर भजन चल रहे थे। इसी बीच दूसरे समुदाय के पांच लोग वहां पहुंचे और लाउडस्पीकर बंद कराने का दबाव बनाया। पुजारी रामप्रसाद के पूछने पर उन्होंने नमाज का वक्त होने की बात कही। पुजारी ने जब लाउडस्पीकर बंद करने से मना किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने जबरन लाउडस्पीकर के तार तोड़ दिए। परिसर में रखीं चार देव प्रतिमाओं को उठाकर बाहर फेंक दिया। विरोध करने पर पुजारी की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी धमकाते हुए निकल गए। घटना की सूचना पुजारी ने प्रधान जंग बहादुर वर्मा को दी। कुछ ही देर में पुजारी के पक्ष में काफी ग्रामीण जमा हो गए। इसी बीच प्रधान ने फोन से विधायक रामसरन वर्मा को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ प्रवीण मलिक फोर्स लेकर गांव पहुंच गए। घटनास्थल का मुआयना किया। लोगों के गुस्से को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मूर्तियां भी बाहर से उठवाकर अंदर रखवा दी हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ फोर्स लेकर गांव पहुंच गए हैं। लाउडस्पीकर बजाने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस को तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। - मनोज सोनकर, एसपी पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed