{"_id":"5ce82be5bdec22070352bd52","slug":"15587195112-pilibhit-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में तमंचा लेकर भाजपा की जीत का जश्र, फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में तमंचा लेकर भाजपा की जीत का जश्र, फोटो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद भाजपा सरकार बनने और जिले में वरुण गांधी के भारी मतों से विजयी होने के बाद तमाम लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं। विजय उत्सव मनाते हुए कोई मिठाई बांट रहा है, तो कोई अबीर-गुलाल की होली खेल ढोल-नगाड़ों पर थिरक रहा है। वही दो शख्स ऐसे भी रहे जिन्होंने खुशी का इजहार एक अलग अंदाज में कर डाला। हाथ में तमंचा लेकर जीत की जश्न मनाया और उसकी फोटो खींचकर फेसबुक पर भी अपलोड कर दी। अब ये फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।
शुक्रवार को एक फोटो तेजी से सोशल साइट्स पर वायरल हुआ तो खलबली मच गई। वायरल हो रहे इस फोटो में तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। इसमें से दो युवक हाथ में तमंचा लिए हैं। एक के तमंचे से आग निकलती दिखाई देने पर फायर करने की भी बात कही जा रही है। वहीं दूसरा हाथ में तमंचा लिए लहरा रहा है, मानों फायर करने ही वाला हो। शुक्रवार को वायरल होने के बाद इसी फोटो की चर्चा हो रही है। व्हाट्सएप के कई ग्रुपों में ये फोटो पहुंचा है। फोटो चौकीदार बबलू वर्मा नाम की फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि तमंचा लिए युवक मेनका और वरुण गांधी के करीबी हैं। फोटो पोस्ट करने के दौरान वरुण गांधी और नरेंद्र मोदी की सरकार बनने की बधाई का संदेश भी लिखा गया है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि इस तरह के किसी फोटो की जानकारी अभी मुझे नहीं है। इस मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। फोटो के बारे में जानकारी करने के बाद यह भी पता लगाया जाएगा कि युवक के पास कौन सा असलहा है। अगर अवैध असलहा निकलता है, तो कार्रवाई होगी।