{"_id":"5bef0df0bdec226953784714","slug":"151542393328-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 तक स्वेटर बांटो, वरना होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 तक स्वेटर बांटो, वरना होगी कार्रवाई
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में स्वेटर वितरण शिक्षकों की गले की फांस बनता जा रहा है। बेसिक शिक्षा मकहमे द्वारा आधे अधूरे बजट के साथ जिले के 1.84 लाख बच्चों का स्वेटर बांटने की कवायद चल रही है। इसके तहत 75 फीसदी बच्चों को स्वेटर बांटे भी जा चुके हैं। इधर अब बीएसए ने 20 नवंबर तक शत प्रतिशत स्वेटर वितरण न होने से सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित जिले के 1230 प्राथमिक व 570 उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 1,84,587 बच्चों को स्वेटर वितरण करने के आदेश जारी किए हैं। शासनादेश के मुताबिक 31 अक्तूबर तक स्वेटर बांटे जाने थे, लेकिन शुरूआती दिनों में स्वेटर वितरण के लिए बजट नहीं दिया गया। शासन की सख्ती के बाद महकमे ने बिना बजट ही 23 अक्तूबर से बच्चों को स्वेटर बंटवाना शुरू कर दिया। स्वेटर वितरण के करीब 11 दिन बाद शासन द्वारा 200 रुपये प्रति बच्चे के स्थान पर 91.50 रुपये के हिसाब से 1,68,98000 रुपये का आधा अधूरा बजट भेज दिया गया। उक्त धनराशि को विद्यालय प्रबंध समितियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। महकमे के मुताबिक शुक्रवार तक जिले में करीब 75 फीसदी बच्चों को स्वेटर बांट जा चुके हैं। इधर स्वेटर वितरण में हो रही देरी पर बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने खासी नाराजगी जताते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, सह समन्वयकों को 20 नवंबर तक शत प्रतिशत स्वेटर वितरण करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्धारित तिथि तक स्वेटर वितरण न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शासन के निर्देशानुसार परिषदीय विद्यालयों में स्वेटर वितरण जारी है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 20 नवंबर तक शत प्रतिशत स्वेटर वितरण कराने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए