फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गांधी इंटर कॉलेज में एनीमिया पर कार्यशाला आयोजित

गांधी इंटर कॉलेज में एनीमिया पर कार्यशाला आयोजित

Wed, 24 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
गांधी इंटर कॉलेज में एनीमिया पर कार्यशाला आयोजित
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में स्थित गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग ने एनीमिया विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें पोस्टर, व्याख्यान व प्रश्नोत्तरी परीक्षा के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एनीमिया मुक्त किशोर जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके तहत मंगलवार को नगर स्थित गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें छात्र और छात्राओं ने एनीमिया जागरूकता पर विषय पर पोस्टर बनाए। प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान ने कहा कि साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड संपूर्ण कार्यक्रम के तहत सोमवार को स्कूलों में आयरन की नीली गोली खिलाई जाती है। एनीमिया की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं में जवाब दिए। इसमें मीनू, शिवानी, फरीन, पायल, खुशी, काजल, यूसुफ आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षक भरत गुप्त, राज कुमार सिंह, जितेंद्र धामा, डॉ. दीप्ति मलिक, डॉ. शाजिया खान, डॉ. गौरव वर्मा, संदीप संधू, सविता सिंह, नफीस खान, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एनीमिया के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एनीमिया मुक्त किशोर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया । इसका उद्घाटन एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने किया। कॉलेज में एनीमिया मुक्त किशोर भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराई। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा आरजू, आठ की छात्रा मैरिज एवं कक्षा छह की छात्रा वंदना को सम्मानित किया। डॉ. आशु बंसल, डॉ. रामकुमार वर्मा, डॉ. बुसरा करीमी, डॉ. बबीता ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। अध्यापक राम कुमार शर्मा, सतीश कुमार, मनोज कुमार, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed