{"_id":"5b22c7fc4f1c1b13358b6c30","slug":"151529006076-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ ने नगर के लोगों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ ने नगर के लोगों की समस्याएं सुनीं
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
बृहस्पतिवार को खेकड़ा नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने दोपहर करीब बारह बजे नगर के लोगों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने पथ विक्रय समिति के गठन के लिए अग्निशमन अधिकारी, सभासदों एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर कहा कि खेकड़ा नगर के बाजार में सड़कों एवं हथ ठेलियों पर सामान बेचने वाले लोगों को पालिका से प्रमाण पत्र बनवाने अनिवार्य होंगे। साथ ही उनके पंजीकरण भी किए जाएंगे और उनके परिचय पत्र भी बनाए जाएंगे। बाजार में जाम की स्थिति को मद्देनजर अलग से जगह चिंहित कर बाजार बनाया जाएगा। बैठक में बाजार एवं गली मोहल्लों में घूमने वाले हिंसक आवारा पशुओं को पकड़वाने का भी प्रस्ताव रखा। इस दौरान चेयरमैन के प्रतिनिधि अंकुर धामा, नीरज शर्मा, राजेंद्र यादव, अग्निशमन अधिकारी सतपाल सिंह, महबूब अली, नजीर सभासद, महताब आदि मौजूद रहे।