फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नये वर्ष के स्वागत में रातभर जागा शहर

नये वर्ष के स्वागत में रातभर जागा शहर

Sun, 31 Dec 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
नये वर्ष के स्वागत में रातभर जागा शहर
नया साल - फोटो : अमर उजाला
युवाओं ने देर रात तक उत्साह के साथ मनाया जश्न, की आतिशबाजी
विज्ञापन

साल के आखिरी दिन बाजारों, मंदिरों, होटलों में दिखी रौनक


पीलीभीत। रविवार की रात साल के अंतिम दिन और साल 2018 के स्वागत में युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उत्साह व जश्न के माहौल में नए साल का स्वागत किया गया। रविवार रात जैसे ही घड़ी की सुइयों ने बारह बजाए समूचे शहर के लोग एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर की शुभकामनाएं देने लगे। कुछ लोगों ने आतिशबाजी की। मौजमस्ती में सराबोर युवा अपने-अंदाज में नए साल के जश्न मनाने में डूबे रहें। रविवार गिफ्ट गैलरी की दुकानों पर भी युवाओं की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर लगभग सभी होटल व रेस्टोरेंट में विशेष सजावट की गई थी। जहां देर रात तक नए साल के स्वागत को लेकर खुमारी छाई रही। कई स्थानों पर डीजे की धड़कती धुनों के साथ फिल्मी गानों पर थिरकने को लोग मजबूर थे। पुलिस भी जहां-तहां सख्ती दिखाती मिली।

रोशनी से जगमगाते रहे मंदिर
साल के अंतिम दिन शहर के मंदिरों में अच्छी-खासी रौनक देखने को मिली। अधिकतर मंदिर लाइटों से जगमगाते दिखे। देर रात तक मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा। साल के अंतिम दिन लोग मंदिर में माथा टेकते नजर आए और नए साल की शुरुआत शुभ कार्यों के साथ हो इसकी दुआ मांगी। 31 दिसंबर को रविवार और एक जनवरी को सोमवार है। अधिकतर निजी कंपनियों में दो दिन का अवकाश है। ऐसे में जिले के आसपास से धार्मिक स्थल पर आने वालों की दिनभर भीड़ रहेगी। सुरक्षा की लिहाज से पुलिस भी मंदिरों के आसपास चौकस दिखी। धार्मिक स्थल पर कोई खुराफाती कोई शरारत न कर दें इस पर भी पुलिस की निगाहें टिकी रहीं। नए साल के चलते तीन से चार दिन तक मंदिर रंग- बिरंगी लाइटों से जगमगाते रहेंगे।
विज्ञापन


अधिकांश होटलों में प्राइवेट पार्टी से राहत
शहर के अधिकतर होटल संचालकों ने नए साल के चलते प्राइवेट पार्टी की बुकिंग न करके अपनी मुसीबत कम कर ली है। ऐसा इसलिए भी किया गया है क्यों कि एसपी के निर्देश पर शराब परोसाने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई को कहा गया है। शहर के एक दो होटल ही ऐसे रहे जहां नये साल के जश्न पर डीजे की धुन पर लोग थिरके। उनमें न्यू पार्टी का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहमानों के स्वागत में सजे होटल
शहर स्थित संतोष होटल के मालिक तरुण ने बताया कि नववर्ष के चलते कोई खास तैयारियां नहीं की गईं, कोई अतिरिक्त कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। इतना जरूर है कि नैनीताल, पिकनिक स्पॉट के लिए जाने के लिए बाहरी जिलों से आने वाले ही होटल में ठहरे हैं।
होटल रामा पैलेस के मैनेजर शिव शंकर ने बताया कि न्यू ईअर सेलिब्रेट के नाम पर होटल में किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। ना हीं कोई बुकिंग की गई है। रोजाना की तरह लोग रेस्टोरेंट में खाना-पीना करने आ रहे हैं। नये साल के आगमन को लेकर सजावट जरूर की गई है।
पारस होटल के मालिक अनिल अग्रवाल ने बताया कि न्यू ईअर पार्टी सेलिब्रेट के लिए होटल में कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। लेकिन प्रशासन के निर्देशानुसार पार्टी में शराब की अनुमति किसी को नहीं दी गई।

देर रात तक पुलिस रही चौकस, चलाया चेकिंग अभियान
रविवार देर रात तक शहर में पुलिस पूरी तरह से चौकस रही। एसपी कलानीधि मैथानी के निर्देश पर शहर के प्रमुख स्थानों पर गश्त बढ़ाने के साथ पुलिस अफसरों की गाड़ियों सड़कों पर दौड़ती रही। सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस ने दिनभर जुलूस से निपटने के बाद रात को शहर के प्रमुख चौराहों पर गश्त देती दिखी। होटल और ढाबों पर पुलिस की कड़ी नजर रहीं वहीं नये साल के जश्न पर सड़कों पर पीकर हुड़दंग करने वालों पर टटोलती दिखी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों के बैग और उनकी तलाशी ली गई। संदेह होने पर लोगों की आईडी प्रूूफ चेक कर उनका जाने दिया गया। वहीं एसपी के निर्देश का असर शहर में यह भी देखने को मिला कि शराब की अधिकांश दुकानें बंद थी। जो दुकानें खुली थी वह दिन में चोरी चुपके शराब की ब्रिकी कर भाग निकले।

सोशल साइट्स पर संदेश का सिलसिला
रविवार की शाम से ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बधाई संदेश का सिलसिला चलता रहा। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर, हाईक, टेलीग्राम सहित कई साइट्स पर नववर्ष की बधाई पोस्टर और संदेश से दी गई। वीडियो चेट के माध्यम से लोगों ने नये याल की बधाई दी। विदेश में रहने वाले कई ऐसे भारतीय जो अपने घर नहीं पहुंचे उन्होंने भी सोशल मीडिया पर वीडियो चेट के माध्यम से घरवालों को बधाई दी।


नये साल पर पुलिस प्रशासन की सख्ती का शहर में असर भी देखने को मिला। अधिकांश होटलों में नये साल पर हुड़दंग कम दिखा। होटलों में सजावट जरुर की गई थी, लेकिन कोई अतिरिक्त कार्यक्रम नहीं हुआ। एसपी कलानिधी मैथानी ने शनिवार को जिले भर की पुलिस को निर्देशित किया था कि किसी भी कीमत पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले को नहीं बख्शा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed