फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 years later, 94 villages will get electricity

15 साल बाद 94 गांवों को मिलेगी बिजली

Sat, 17 Dec 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 17 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के तहसील क्षेत्र में जोड़े गए 94 गांव में डेढ़ दशक बाद पीलीभीत जिले से बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी। बंद पड़े कुर्रैया विद्युत उपकेंद्र को शुरू किया जाएगा। हरीपुर में उपकेंद्र बनेगा। घुंघचाई विद्युत उपकेंद्र में तीन एमबीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर दस एमबीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर को रखने को लेकर रविवार को घुंघचाई क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। तहसील क्षेत्र में बंडा और खुटार ब्लाक के 94 गांव को वर्ष 2001 में पूरनपुर तहसील से जोड़ा गया था। इसके बाद तमाम विभागों के काम पीलीभीत से होने लगे। अब भी मंडी समिति, बिजली, वन विभाग आदि के कार्य शाहजहांपुर जिले से ही होते है। डेढ़ दशक बाद इन गांवों में बिजली सप्लाई पीलीभीत से शुरू होगी। जेई सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि इसके चलते घुंघचाई विद्युत उपकेंद्र में तीन एमबीए के स्थान पर दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगवाने को प्राप्त हुआ है। रविवार को विद्युत उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। इससे घुंघचाई क्षेत्र की बिजली सप्लाई रविवार को बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर रखने के बाद शाहजहांपुर से पूरनपुर में जोड़े गए घुंघचाई क्षेत्र के गांव पिपरिया मझरा, गुलड़िया भूपसिंह आदि गांवों में घुंघचाई विद्युत उपकेंद्र से बिजली सप्लाई शुरू होगी। उन्होंने बताया कि अब तक इन गांवों में बिजली सप्लाई बंडा विद्युत उपकेंद्र से की जा रही थी। जेई ने बताया कि कुर्रैया क्षेत्र के 94 गांवों में पीलीभीत से बिजली सप्लाई देने को कुर्रैया के बंद पड़े विद्युत उपकेंद्र को चालू कराया जाएगा। हरीपुर में शीघ्र विद्युत उपकेंद्र शुरू होगा। क्षेत्र में व्यवसायिक बिजली सप्लाई में सुधार को औद्योगिक विद्युत उपकेंद्र में पांच एमबीए का एक और ट्रांसफार्मर लगेगा। इन सबकी स्वीकृत मिल चुकी है। 
विज्ञापन

---
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed